एक बार में हो गई गीत की शूटिंग
फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्म 'वॉट्स योर राशि' के एक गीत की शूटिंग एक ही बार में हो गई। अक्सर गीतों की शूटिंग में काफी वक्त लग जाता है।
फिल्म में 'आजा लहराते' गीत की शूटिंग पांच कैमरों से की गई, जिस वजह से एक ही बार में शूटिंग पूरी हो गई। इस गीत में कोरियोग्राफी राजीव श्रुति ने की। गीत में अभिनेता हरमन बावेजा के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी।
उल्लेखनीय है कि आशुतोष की आगामी फिल्म गुजराती उपन्यास 'किमबाल रावेन्सवुड' पर आधारित है।
ashutosh gowariker आशुतोष गोवारिकर प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड वॉट्स योर राशि हरमन बावेजा bollywood hurman baweja priyanka chopra whats your rashee


Click it and Unblock the Notifications