मराठी सिनेमा दिखाओं मल्टीप्लेक्स बनाओ : राज्य सरकार

पढ़े : मराठी राग में अमर ने मिलाया राज के सुर में सुर
मराठी फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं और मल्टीप्लेक्स मालिकों के साथ बैठक के बाद पाटिल ने यह संकेत दिया। उन्होंने कहा कि मल्टीप्लेक्स में मराठी फिल्मों का अधिकाधिक प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए एक दस सदस्यीय समिति बनाई गई है, जिसमें पांच मराठी फिल्म निर्माता और पांच मल्टीप्लेक्स मालिक हैं।
हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने मल्टीप्लेक्स में मराठी फिल्में 'प्राइम टाइम" में न दिखाने का आरोप लगाकर कुछ मल्टीप्लेक्स में तोड़फोड़ की थी। दूसरी तरफ शिवसेना ने अदालत में अर्जी दाखिल कर अनुरोध किया है कि मल्टीप्लेक्स को कम से कम एक साल में मराठी फिल्मों के 500 शो दिखाने का निर्देश दिया जाए।
फिल्म मराठी मल्टीप्लेक्स महाराष्ट्र मुंबई राज ठाकरे सरकार film government maharastra marathi multiplexes mumbai raj thakray


Click it and Unblock the Notifications