सीने पर गोली लगती तो मैं खुश होती.. गोविंदा की पत्नी सुनीता के इस बयान पर भड़के फैंस, बोले- हिडिंबा...

govinda sunita Ahuja

Sunita Ahuja fun on Govinda Gun Shot- गोविंदा और सुनीता आहुजा को लेकर बीच में खबरें आईं थीं कि दोनों अलग हो रहे हैं। हालांकि इसको लेकर आगे बात नहीं हुई लेकिन दोनों साथ में काफी कम दिखते हैं। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जिसको देखकर फैंस हैरान हैं और सुनीता को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

कुछ महीने पहले गोविंदा को गलती से खुद के हाथों से गोली लग गई थी और इसके बाद काफी बवाल मचा था। हालांकि इस दौरान सुनीता घर पर नहीं थीं। लेकिन अब एक पॉडकास्ट में सुनीता ने मजाक मजाक में कुछ ऐसा कह दिया जो कि गोविंदा के फैंस को नागवार गुजर रहा है। सुनीता ने कह दिया था कि गोली सीने में लगती तो मैं खुश होती है।

क्या बोलीं सुनीता

गोविंदा को गोली लगने को लेकर इस दौरान सुनीता बातें कर रही थीं। उन्होने उस दिन का पूरा वाक्या बताया है। सुनीता ने कहा, ''जिस दिन उसको गोली लगी तो मैं सुबह उठकर मेडिटेशन में बैठी थी और ये कलकत्ता जाने वाला था दुर्गा पूजा के लिए। अचानक से मेरे ड्राइवर का फोन आया और मैं फोन उठाती नहीं हूं कभी जब मैं मेडिटेशन करती हूं।

उसने दो बार कॉल किया, शायद इसको गोली लगी तो उसने कहा कि सुनीता को फोन लगाओ। पहले मैने पूछा कि उसको मारा किसने। तो वो बोला नहीं मैं गोली रख रहा था कि ऐसे लग गया मुझे। मैने पूछा बेटा तूने खुद ही मारा है क्या, लगा भी तो यहां पे, जहां पे लगना चाहिए था वहां नहीं लगा। तो वो (गोविंदा) बोलता है, खुश तो बहुत होगी तुम। मैने बोला खुश तब होती जब सीने पे लगता बेटा, हाहाहाहा।'' इस वीडियो पर फैंस भड़क गए हैं।

लोग सुना रहे हैं खरी खोटी

इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा, ''गोविंदा को सलाम.. हिडिंबा के साथ इतने साल निकल गए।'' एक ने लिखा, ''उनकी भाषा मुझे बहुत परेशान करती है जिस तरह से वह अपने पति के बारे में बोलती हैं... गोविंदा इससे कहीं बेहतर के हकदार हैं।'' एक ने लिखा, ''क्या बोल रही है होश भी है...मजाक में मरने की कामना कर रही है पति की।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

गोविंदा का करियर

एक वक्त था जब गोविंदा ने फिल्में त्याग दी थी और पूरे जोर शोर से राजनीति का हिस्सा बन गए थे। हालांकि कुछ समय के बाद उनको पता चल गया कि राजनीति उनके बस की बात नहीं है क्योंकि वहां सब चलता है। बतौर गोविंदा उन्होने जब राजनीति छोड़ी थी तो उनका करियर खत्म हो चुका था।

उनको पता था कि वो हीरो नहीं लगते हैं और यहां पर काफी मुश्किल होने वाला है। हुआ भी कुछ वैसा ही और गोविंदा को वापसी करने के लिए किसी सहारे की जरूरत पड़ने वाली थी। उस दौरान सलमान खान ने पार्टनर में उनके साथ काम किया और फिल्म सुपरहिट हो गई। इस फिल्म को डेविड धवन ने निर्देशित किया था। हालांकि उसके बाद भी गोविंदा की कई फिल्में आईं लेकिन वो चली नहीं।

इस वक्त नही है काम

जहां एक ओर अनिल कपूर, सैफ अली खान और बॉबी देओल जैसे सितारे हर तरह के किरदार कर रहे हैं गोविंदा अभी भी लीड एक्टर वाली फिल्मों की तलाश में रहते हैं। इस वक्त कोई भी उनके साथ काम नहीं करना चाह रहा है और यही वजह है कि वो फिल्मों में नहीं नजर आते हैं। देखने वाली बात होगी कि गोविंदा कब अपनी दमदार वापसी फिल्मों में करते हैं। गोविंदा के बेटे को लेकर भी इस वक्त बातें की जाती हैं कि उसका डेब्यू होने वाला है। अब ये कब होता है ये तो वक्त ही बताएगा।

Read more about: govinda sunita ahuja
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X