'मर्दों पर भरोसा मत करो..' गोविंदा से तलाक के बीच सुनीता आहूजा का बयान हो रहा है वायरल!

Sunita Ahuja Govinda News- गोविंदा और सुनीता आहूजा ने आज से करीब 37 साल पहले शादी की थी। शायद ही किसी ने सोचा होगा कि एक दिन ऐसा भी आएगा की दोनों की तलाक की खबरें सुनने को मिलेंगी।
हालांकि अब कुछ ऐसा ही हो रहा है। सुनीता आहूजा और गोविंदा को लेकर चर्चा हैं और कहा जा रहा है कि दोनों तलाक ले रहे हैं। हालांकि आधिकारिक रिपोर्ट्स का इंतजार अभी सभी को है।
मर्दों पर ज्यादा भरोसा ना करें
इस बीच सुनीता आहूजा का एक बयान भी सुर्खियों में है जो कि उन्होने मर्दों को लेकर दिया था। उनका कहना था कि मर्दों पर हद से ज्यादा यकीन नहीं करना चाहिए। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इस दौरान सुनीता आहूजा ने कई बड़ी बातें कहीं थीं।
उन्होने कहा, ''मैं गोविंदा की लॉयल्टी को लेकर हमेशा असुरक्षित महसूस करती हूं, मैं नहीं चाहती हूं कि अगले जन्म में गोविंदा मेरे पति बने।'' सुनीता ने ये बात कही थी अब इसको लेकर चर्चा हो रही है। इसके अलावा बतौर स्टार की पत्नी कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है इसपर भी सुनीता ने चुप्पी तोड़ी थी। सुनीता का कहना है कि आए दिन स्टार्स की किसी ना किसी के साथ गॉशिप सुनाई देती है। ये काफी मुश्किल होता है।
अलग अलग रहते हैं
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सुनीता और गोविंदा काफी समय से अलग अलग रहते हैं। इस वक्त दोनों के तलाक की खबरों के वक्त चीजें सामने आ रही हैं। इस बात को लेकर सुनीता ने भी कई बार कहा है कि दोनों अलग अलग रहते हैं। हालांकि आने वाले समय में दोनों किस तरह का फैसला लेते हैं ये को वक्त ही बताएगा। फिलहाल गोविंदा और सुनीता आहूजा के फैंस काफी हैरान हैं।


Click it and Unblock the Notifications