गोविंदा पत्नी ने ठुकराया Bigg Boss का ऑफर, बोलीं- तुम्हें लगता है कि मैं टॉयलेट साफ करूंगी ?

Govinda's wife sunita ahuja rejected Bigg Boss offer: 80-90 के दशक में अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने वाले गोविंदा आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। बता दें कि गोविंदा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। गोविंदा के साथ ही उनकी पत्नी सुनीता अहूजा भी जमकर हेडलाइन्स बटोरती हैं। बता दें कि सुनीत कई इवेंट्स का हिस्सा बनती हैं कभी वह अपने बयानों तो कभी वह अपनी नाराजगी को लेकर चर्चाओं में आ जाती हैं।
लेकिन इस बार गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा किसी और मुद्दे को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल सुनीता ने हाल ही में टाइम आउट विद अंकित के पॉडकास्ट में बताया कि उन्हें बार-बार बिग बॉस (Bigg Boss) के लिए अप्रोच किया जा रहा है। उन्हें कई बार बिग बॉस का ऑफर मिल चुका है, लेकिन बार-बार वह इस शो के ऑफर को ठुकरा देती है।
सुनीता ने बताया कि पिछले चार सालों से उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिल रहा है। उन्होंने पिछली बार मुझे अनिल कपूर के शो का भी हिस्सा बनने को कहा था। दो बार मेकर्स मेरे पास आए थे, लेकिन मैंने उनसे कहा कि 'तुम पागल हो ? क्या तुमको लगता है कि मैं टॉयलेट साफ करती हूं ? ये तुम मुझसे पूछ रहे हो क्या यही सवाल तुम शाहरुख खान की पत्नी से पूछने की हिम्मत करोगे ? क्या तुमको लगता है कि मेरे पास पैसे नहीं हैं ? मैं तो बिग बॉस देखती भी नहीं हूं।
सुनीता ने कहा कि मैंने जैसे ही यह शो ठुकराया उन्होंने मेरी बेटी टीना को यह ऑफर किया। तब मैंने उनसे कहा कि वह शो तभी करेंगी जब गोविंदा को सलमान खान के साथ शो होस्ट करने का मौका मिलेगा। वहीं सुनीता ने आगे कहा कि वह करण जौहर के शो कॉफी विद करण का हिस्सा बनना चाहेंगी। सुनीता ने कहा कि अगर करण जौहर अपने शो के लिए मुझे बुलाते हैं तो मैं जरूर जाऊंगी। हालांकि अभी तक उन्हें शो का इनवाइट नहीं मिला है।


Click it and Unblock the Notifications