..................... भांजी की शादी में आए गोविंदा लेकिन खत्म नहीं हुई परिवारिक कलह? मिल गया सबसे बड़ा सुबूत! Govinda's wife Sunita Ahuja did not attend Aarti's wedding, people said - the rift has not ended - Hindi Filmibeat

भांजी की शादी में आए गोविंदा लेकिन खत्म नहीं हुई परिवारिक कलह? मिल गया सबसे बड़ा सुबूत!

govinda sunita ahuja arti singh

आरती सिंह की शादी हो चुकी है और बीती रात उनको लेकर काफी चर्चा हुई थी। बता दें कि उन्होने बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी रचाई है। उनकी शादी के साथ साथ एक चर्चा और हो रही थी कि क्या गोविंदा इस शादी में आएंगे? इसका जवाब तो बीती रात ही मिल गया था।

कृष्णा से अनबन के बाद भी उनके मामा गोविंदा अपने बेटे यशवर्धन के साथ आरती को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। गोविंदा को शादी में देख लोगों को लगा था कि अब सबकुछ ठीक हो गया है।

लेकिन ऐसा लग रहा है कि गोविंदा के इस शादी में आने के बाद भी उनकी नाराजगी खत्म नहीं हुई है और इसका सुबूत मिल गया है? जी हां, कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है।

शादी में नहीं सुनीता अहूजा

गोविंदा की पत्नी इस शादी का हिस्सा नहीं बनी हैं। ऐसा कहा जा था कि गोविंदा और कृष्णा के बीच अनबन की वजह उनकी मामी ही हैं? हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

लेकिन सुनीता अहूजा के इस शादी में ना आने के कारण लोग कह रहे हैं कि गोविंदा सिर्फ फॉरमैलिटी के लिए आए थे, जबकि अनबन खत्म नहीं हुई है। अगर दोनों परिवारों के बीच अनबन खत्म हो गई होती तो शादी में गोविंदा की पत्नी सुनीता और उनकी बेटी भी जरूर पहुंचती। हालांकि लोगों की इन बातों में कितनी सच्चाई है.. इसको लेकर कुछ नही कहा जा सकता है।

खुश थे कृष्णा और कश्मीरा

कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने वहां गोविंदा की मौजूदगी पर खुशी जताई। कश्मीरा ने उसी पोर्टल से बात करते हुए कहा कि वह शादी में शामिल होने वाले अभिनेता से 'बहुत खुश' हैं, उन्होंने कहा कि उन्होंने उनके दोनों बच्चों को आशीर्वाद दिया। कृष्णा ने यह भी कहा, "मामा आये बहुत ख़ुशी हुई। उन्हे देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। वो दिल की बात है। हमारा इमोशनल कनेक्ट है।''

Read more about: govinda sunita ahuja arti singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X