नेपोटिज्म पर भड़कीं गोविंदा की पत्नी, बेटी को काम ना मिलने पर कही इतनी बड़ी बात!

Sunita Ahuja On Nepotism- एक इंटरव्यू के बाद से सुनीत अहूजा काफी चर्चा में हैं। सुनीत गोविंदा की पत्नी है और अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं।
इस वक्त वो अपने बच्चों को करियर को लेकर चर्चा में हैं क्योंकि उनके द्वारा इंडस्ट्री पर कुछ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सुनीता ने नेपोटिज्म को लेकर बात की है और गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि किस तरह से सिर्फ एक ग्रुप है जो कि ये सबकुछ करता है।
यशवर्धन कर रहा है डेब्यू, टीना को नहीं मिला काम
गोविंदा का बेटा यशवर्धन काफी मशहूर है और गुड लुकिंग है। खबरें हैं कि काफी जल्दी वो डेब्यू करने वाला है। सुनीता ने अपनी बेटी को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि बेटी टीना को मौका नहीं दिया जा रहा है।
उनका कहना है, ''मेरी बेटी को कम से कम काम तो दो, एक ग्रुप है और उसी में काम होता है। कुछ ही स्टारकिड्स को मौका मिलता है।'' सुनीत ने बिना किसी का नाम लिए नेपोटिज्म पर हमला किया है। देखने वाली बात होगी कि इसको लेकर किसी का रिएक्शन आता है या नहीं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
सुनीता के इस बयान के बाद लोग सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''बहुत देर हो गई अब तो, बॉलीवूड ही खतम हो रहा ...।'' एक ने लिखा, ''वो वाकई में सुंदर है।'' एक ने लिखा, ''भाई ये कौन से आउटसाइडर हैं, नेपो किड्स ही तो हैं।'' एक ने लिखा, ''आपकी बेटी नेपोटिज्म नहीं होगी क्या?'' एक ने लिखा, ''बेटी को पूरे कपड़े पहनाओ पहले।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications