रील के चक्कर में गोविंदा ने फ्लाइट में कर दी ऐसी हरकत, बगल में बैठी बच्ची के कंधे पर रखा सिर, भड़क गए लोग!

govinda

Govinda Troll on flight video- गोविंदा इस वक्त किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। उनको एक दमदार वापसी की उम्मीद है और इसको लिए एक मौके की तलाश में हैं। हाल ही में देखा गया कि वो एक बदले हुए लुक के साथ सामने आए थे।

उन्होने मूंछें रख ली हैं और हेयरस्टाइल पूरी तरह से बदल गया है। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है कि गोविंदा ट्रोल किए जा रहे हैं। फ्लाइट में उन्होने एक छोटी सी बच्ची के साथ कुछ ऐसा कर दिया कि लोग भड़क गए हैं और उनको काफी खरी खोटी सुना रहे है। दरअसल गोविंदा इस दौरान फ्लाइट में थे और एक बच्ची उनके बगल में बैठी थी।

गोविंदा ने उस बच्ची के कंधे पर बिना कुछ कहे सिर रख लिया। अब इस वीडियो के सामने आते ही ये आग की तरह वायरल हो रहा है। गोविंदा ने ना सिर्फ कंधे पर सिर रखा बल्कि फोन की वीडियो रिकॉर्डिंग भी शुरु कर ली। साफ समझ में आ रहा है कि लड़की काफी अचंभे में है कि गोविंदा आखिर करना क्या चाह रहे हैं। गोविंदा को लगातार इस वीडियो में मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है जबकि बच्ची दंग नजर आ रही है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

वीडियो के सामने आते ही लोगों के ढेरों रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''गोविंदा आजकल ये सब नाटक करके अपनी विरासत को बर्बाद कर रहे हैं... वह एक शानदार अभिनेता हैं... उन्हें अनावश्यक चीजें करने के बजाय फिल्में करनी चाहिए।'' एक ने लिखा, ''मेरा सिर्फ एक स्क्रू ढीला है बाकी सब ठीक है।''

एक ने लिखा, ''गोविंदा को अभी भी नहीं पता..आजकल ऐसी नॉर्मल चीज़ों को ट्रोल कर के लोग अपना पेट पालते हैं।'' एक ने लिखा, ''कमेंट में फेमिनिस्ट...हर बात को गलत न कहें।'' ट्रोलिंग के अलावा कुछ लोग गोविंदा को सपोर्ट करते भी नजर आ रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...

Read more about: govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X