कैसे टूट गया गोविंदा का दांत? 62 की उम्र में ऐसी हालत देख दुखी हुए फैंस, देखिए वीडियो..
Govinda Tooth Broke: गोविंदा अपने जमाने के कितने बड़े सुपरस्टार थे ये किसी से छिपा नहीं है। लेकिन इस वक्त उनको लेकर कई विवाद भी सामने आ रहे हैं। कभी उनकी पत्नी उनपर हमला बोलती हुई नजर आती है तो कभी काम ना होने के लेकर वो ट्रोल किए जाते हैं।

ऐसे में गोविंदा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। जी हां, इस वीडियो में गोविंदा हंसते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन साइड से उनका एक दांत टूट गया है। जी हां, गोविंदा की उम्र इस वक्त 62 साल है और ऐसे में इस तरह से दांत का गिर जाना कुछ अच्छा संकेत नहीं है।
गोविंदा किसी इवेंट में हंसते हुए नजर आ रहे हैं और किसी ने साइड से वीडियो शूट कर लिया है। गोविंदा को हालांकि पता भी नहीं होगा कि उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके इस सीक्रेट के बारे में लोगों को पता चल गया है। इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्म आ रहे हैं।
टूटे दांत पर लोगों के रिएक्शन
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर instant Bollywood ने साझा किया है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''खूबसूरत मुस्कान गोविंदा जी, आप हमेशा हमारे लिए एक महान हस्ती रहेंगे।'' एक ने लिखा, ''अच्छे अच्छों के दांत टूटते हैं इसमें इतनी बड़ी क्या बात।'' एक ने लिखा, ''इतने पैसे हैं दूसरा लगवा लेते।'' एक ने लिखा, ''अरे यार... वो 60 साल के हैं... उनकी उम्र का सम्मान करो! पहले अपने पिता की तस्वीर दिखाओ!'' एक ने लिखा, ''अमीर हो या गरीब बुढ़ापा सबको आता है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस इसके बाद भी सुपरस्टार के सम्मान में सामने आ गए हैं और तारीफ ही कर रहे हैं।
पत्नी से विवाद
गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर काफी समय से खबरें आ रही हैं कि दोनों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। सुनीता ने कई बार इशारों में बताया है कि गोविंदा का अफेयर कहीं और चल रहा है। फिलहाल आप देखिए गोविंदा का ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications
