Govinda के बेहद करीबी शख्स का निधन, फूट फूटकर रोए बॉलीवुड के राजा बाबू, Video!

Govinda Secretory Death- गोविंदा का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो फूट फूटकर रोते दिख रहे हैं। दरअसल गोविंदा के करीबी रहे उनके सेक्रेटरी और दोस्त शशि प्रभु का निधन हो गया।
जी हां, उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे गोविंदा खुद को रोक नहीं पाए और रोना शुरु कर दिया। ये घटना 6 मार्च को शाम करीब 4 बजे की है जब शशि ने अंतिम सांस ली। इस दौरान मुंबई में उनका इलाज चल रहा है।
सामने आ रही है जानकारी से पता चला है शशि प्रभु काफी समय से दिल के रोग से जूझ रहे थे। इसी समस्या के चलते बोरीवली पश्चिम के चिकुवाड़ी में मौजूद उनके घर में उनका निधन हो गया।
रात में हुआ अंतिम संस्कार
गोविंगा का ये वीडियो 6 मार्च की रात करीब 10 बजे का है। इस दौरान शशि का अंतिम संस्कार हो रहा था और वो अपने दोस्त के पास पहुंचे थे। इसी दौरान गोविंदा किसी सोच में पड़ गए और अलविदा कहने से पहले काफी रोए। अब वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। हालांकि गोविंदा ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन नहीं दिया है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो को viral bhayani ने साझा किया है और लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''कभी कभी लगता है, चीची ने धर्म परिवर्तन कर लिया है।'' एक ने लिखा, ''ये रुमाल क्यों बांधे है।'' एक ने लिखा, ''आत्मा को शांति मिले।'' एक का कहना है, ''बहुत ही दुखद।'' एक ने लिखा, ''दुखी हैं गोविंदा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि गोविंदा ने रिएक्ट नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications