Govinda के मैनेजर ने सुनीता आहूजा संग एक्टर के तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ये सच है कि नोटिस...

Govinda s Manager On Divorce Rumours

Govinda's Manager On Divorce Rumours: गोविंदा 90 के दशक के एक सुपरस्टार माने जाते हैं और आपको बता दें कि इस समय पत्नी आहूजा के साथ उनके तलाक को लेकर तेजी से खबर आ रही है। कहां जा रहा है कि दोनों शादी के 38 साल बाद अपना रिश्ता खत्म करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हुई जिसमें सुनीता ने अपने बयान में कहा कि वह गोविंदा से सालों से अलग रह रही है।

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक को लेकर कृष्णा अभिषेक का भी बयान सामने आ चुका है। लेकिन हाल ही में गोविंदा के मैनेजर ने इस खबर पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों का तलाक नहीं हो रहा है। परिवार के किसी सदस्य के कारण दोनों के बीच में थोड़ी समस्या हुई थी लेकिन तलाक की खबर पूरी तरीके से गलत है।

मैनेजर शशि सिन्हा द्वारा IANS के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा गया कि "गोविंदा की तरफ से तलाक की खबरों को लेकर कोई भी कम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि अभी यह खबर हर जगह पर फैल रही है और इस पर हम नजर रखे हुए हैं। यह सच है कि सुनीता ने अदालत को एक कानूनी नोटिस भेजा था लेकिन इस बात की हमें पूरी जानकारी नहीं है। अभी हम तक कोई भी नोटिस नहीं आया है।"

मैनेजर ने आगे कहा कि "पिछले कुछ वक्त से सुनीता अक्सर गोविंदा के बारे में लोगों की जिज्ञासा को बढ़ाने वाली चीजों को बोलती हुई नजर आ रही है। आप देखते होंगे कि वह कुछ ना कुछ बोलती रहती है और जैसे उन्होंने गोविंदा को एक्टिंग और डांस सिखाया है।"

शशि ने आगे यह भी कहा कि "गोविंदा ज्यादातर अपने बंगले पर रहते हैं और सुनीता अपने फ्लैट पर रहती है। इसका मतलब यह नहीं है कि उनके बीच में कोई दिक्कत है। दोनों के बीच में निजी मामले हैं तो वह निजी तौर पर ही उनको संभाल लेते हैं।"

मैनेजर ने कहा कि "गोविंदा ज्यादातर अपने बंगले पर वक्त बिताते हैं और अक्सर घर भी आते जाते रहते हैं। कुछ दिनों के लिए वह बंगले पर भी रहते हैं और वह एक राजनीतिक पार्टी में काम करते हैं। मंत्रालय में है और सरकार से जुड़े हुए भी हैं। इसलिए उनका स्वाभाविक तौर पर बंगले में कुछ वक्त बिताना पड़ता है।"

Read more about: sunita ahuja actor govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X