बहुत देख लिया Khans के सिक्स पैक, अब आई गोविंदा की बारी
फिल्म 'किल-दिल' के बाद अब गोविंदा हैप्पी एडिंग में नजर आने वाले हैं। गोविंदा बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार एंट्री में यकीन करते हैं। लिहाजा, उनके फैंस भी दिल थामे गोविंदा को देखने का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म 'हैप्पी ऐंडिंग' में गोविंदा काफी अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। जी हां, कभी अपने मोटापे के लिए जाने जाने वाले एक्टर गविंदा हैप्पी एडिंग में काफी चुस्त नजर आएंगे। या यूं कह लें कि फिल्म में वे न सिर्फ काफी फिट नजर आएंगे बल्कि वे अपने सिक्स पैक्स भी दिखाते नजर आएंगे।
अब गोविंदा भी उन सीनियर हीरो की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं, जिनके पास सिक्स पैक है। शाहरूख, सलमान और आमिर खान के बाद अब गोविंदा के इस अंदाज का सबको इंतजार है। वैसे भी फिल्म का उनका गाना 'जी फाड़' के काफी सुना जा रहा है।
हैप्पी ऐंडिंग फिल्म के डायरेक्टर राज और डीके कहते हैं, 'गोविंदा बहुत ही सपोर्टिव हैं, हमने उन्हें अपनी राय बताई तो वे एक बार में ही राजी हो गए।' यानी गोविंदा के फैन्स के लिए इस फिल्म में वह अपनी एक्टिंग के साथ- साथ फिट बॉडी का डबल धमाल लेकर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











