..................... Govinda wife Sunita reveals a minister daughter had lived as a maid in their house for 20 days - Hindi Filmibeat

20 दिन तक गोविंदा के घर नौकरानी बनकर रहीं मिनिस्टर की बेटी, पत्नी सुनीता को हुआ शक फिर...

Govinda

Govinda Maid Story: गोविंदा को 90 के दशक का सुपरस्टार माना जाता है और आपको बता दें कि अभी के समय पर वह काफी ज्यादा मशहूर है। भले ही अब वह ज्यादातर फिल्मों में नजर नहीं आते हैं लेकिन आज भी उनके स्टारडम कायम है। एक वक्त था जब वह लड़कियों के क्रश हुआ करते थे और उनकी फैन फॉलोइंग भी गजब की थी।

लेकिन पिछले लंबे समय से गोविंदा फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं और अब हाल ही में टाइम आउट विद अंकित के साथ पॉडकास्ट के दौरान उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक किस्सा सुनाया। जिससे पता चलता है कि गोविंदा के स्टारडम की हद क्या थी। दरअसल सुनीता आहूजा ने खुलासा किया कि एक बार गोविंदा की एक फैन 20 दिन तक उनके घर पर नौकरानी बनकर रही।

सुनीता आहूजा ने इस पर बात करते हुए कहा कि "एक फैन थी उनकी और उसने नौकरानी होने का नाटक किया। वह हमारे घर पर तकरीबन 20 से 22 दिन तक साथ में रही। मुझे उसे लड़की और उसके काम को देखकर शक हुआ की दाल में कुछ काला है। मुझे उसे देखकर ऐसा लगता था कि वह किसी अच्छे परिवार से है।"

सुनीता इस पर आगे कहती है कि "मैं अपनी सास को कहा कि उसे बर्तन धोना नहीं आता है या घर की सफाई कैसे की जाती है वह भी नहीं पता। लेकिन आखिरकार हमें पता चला कि वह एक मंत्री की बेटी थी और गोविंदा की फैन थी। मैं तब छोटी थी लेकिन मुझे शक हो गया था। वह देर रात तक जाग कर गोविंदा का इंतजार किया करती थी और मैं हैरान रह गई।"

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने आगे बात करते हुए यह भी बताया कि "आखिरकार मुझे उसकी बैकग्राउंड की जांच मिल चुकी थी। फिर रोते हुए वह बोली कि गोविंदा की फैन है। तब उसके पिता आ गए थे और अपने साथ में चार गाड़ियां लेकर भी आए। मेरे ख्याल से उसने हमारे साथ तकरीबन 20 दिन काम किया और इस तरीके से उनकी फैन फॉलोइंग है।"

गोविंदा की बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 1986 में फिल्म इल्जाम से बॉलीवुड डेब्यू किया। अपने करियर में उन्होंने तकरीबन 130 फिल्मों में काम किया था। इस लिस्ट में पार्टनर से लेकर कुली नंबर वन, राजा बाबू और दूल्हे राजा जैसे हिट फिल्में भी शामिल है।

Read more about: govinda sunita ahuja
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X