सुनीता आहूजा ने 37 सालो बाद फाइल किया तलाक का केस! गोविंदा पर लगाए दूसरी महिलाओं से शारीरिक संबंध के आरोप

Sunita Ahuja Govinda Divorce: सुपरस्टार गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिलेशन पिछले काफी समय से विवादों में बदस्तूर बना हुआ है। अब एक बार फिर से गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरों को हवा मिली है और इस बार अंदर की जानकारियां भी सामने आ रही हैं।
Hauterrfly की एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की 37 साल पुरानी शादी अब टूटने के कगार पर है। सुनीता ने अभिनेता गोविंदा पर दूसरी महिला के साथ संबंध रखने का आरोप लगाते हुए तलाक लेने का फैसला किया है और तलाक की अर्जी भी डाल दी है।
रिपोर्ट के अनुसार के अनुसार सुनीता आहूजा ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है। अब सुनीता ने गोविंदा पर 'प्यार-शादी में धोखा देने, दुख देने और अलग रहने' का आरोप लगाया है। उन्होंने हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत तलाक की मांग की है।
बताया जा रहा है कि गोविंदा को 25 मई को समन भेजा था, जिसके बाद से दोनों जून से मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। सुनवाई के दौरान सुनीता लगातार कोर्ट में हाजिर हो रही हैं, जबकि गोविंदा गायब रहे हैं।
इससे पहले सुनीता ने अपने एक व्लॉग में तलाक की अफवाहों के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह बचपन से महालक्ष्मी मंदिर जा रही हैं और उन्होंने माता से गोविंदा से शादी करने की प्रार्थना की थी और रोते हुए कहा था कि उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हुईं, लेकिन जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि जो भी उनके घर को तोड़ने की कोशिश करेगा, उसे मां काली नहीं बख्शेंगी।
सुनीता का ये बयान उनके और गोविंदा के बीच चल रही मुश्किलों की ओर इशारा करता है। हालांकि अब तक गोविंदा की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस साल फरवरी में भी गोविंदा और सुनीता के अलग होने की खबरें आई थीं, जिसमें कहा गया था कि दोनों के बीच लगातार मतभेद और अलग जीवनशैली की वजह से दूरियां बढ़ रही हैं। लेकिन अभी तक इस पर कोई भी ऑफिशियल नोटिस जारी नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications
