Sunita Ahuja का सनसनीखेज बयान! सास के जाते ही Govinda का डर गायब, बोलीं- 'हो गए छुट्टा'

Govinda wife Sunita Ahuja statement: गोविंदा की पत्नी सुनीत आहूजा अपने दिल की बात रखने में जरा भी कोर-कसर नहीं छोड़ती हैं। उन्हें जहां भी मौका मिलता है वो तुरंत अपने दिल के अरमानों को कैमरे के सामने निकाल देती हैं। पिछले दिनों उन्होंने गोविंदा को माफ करने की बात कही थी और अब उन्होंने फिर से गोविंदा के खिलाफ कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Govinda wife Sunita Ahuja statement

एक इंटरव्यू में गोवंदा की पत्नी से पूछा जाता है कि जब गोविंदा जवान थे तो उनकी बहुत सारी कॉन्ट्रोवर्सीज हुई हैं। उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा। लेकिन तब आप नहीं डरीं और अब आपको क्या हो गया है।

गोविंदा को बताया 'छुट्टा'

इसका जवाब देते हुए सुनीता आहूजा कहती हैं कि मैं तब तक नहीं डरती थीं, जब तक मेरी सास जिंदा थीं। गोविंदा अपनी मां से बहुत डरते थे और अपनी मां के खिलाफ कुछ कर नहीं सकते थे। जब से मेरी सास का निधन हुआ है, ये छुट्टा हो गया है। उन्हें अब किसी का डर नहीं रहा।

'मुझे गोविंदा का साथ चाहिए'

आपको बता दें, कुछ दिन पहले भी उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि "40 साल का रिश्ता रातों-रात खत्म नहीं होता। मैं इमोशनल हूं और रहूंगी, लेकिन अब मैं मजबूत भी बन चुकी हूं।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या वो गोविंदा को कभी माफ कर पाएंगी। इस पर उन्होंने कहा, "वो मेरा बचपन का प्यार है। अगर वो बदल जाएं और रिश्ते को सही तरीके से निभाएं, तो मैं उन्हें माफ कर सकती हूं।"

यही नहीं, सुनीता आहूजा ने यह भी बताया कि वो मेनोपॉज से गुजर रही हैं और इस वक्त उन्हें गोविंदा के साथ की जरूरत है। वो किसी भी तरह का स्ट्रेस नहीं चाहती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: govinda sunita ahuja
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X