..................... Govinda wife sunita Ahuja heart broke, cried badly in temle, reveal her marriage truth - Hindi Filmibeat

'मेरा घर तोड़ने वालों को...' मंदिर में फूट-फूटकर रोईं गोविंदा की पत्नी सुनीता, पर्सनल लाइफ को लेकर किया खुलासा

Govinda wife sunita Ahuja

Govinda wife sunita Ahuja Viral Video: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। सुनीता के बयान पिछले कुछ महीनों से खास चर्चाओं में बने हुए हैं। कभी वह अपने परिवार को लेकर कोई बयान देती हैं तो कभी गोविंदा को लेकर कुछ ऐसा कह जाती हैं जिसे सुनकर फैन्स खुद शॉक्ड रह जाते हैं।

बता दें कि सुनीता पॉडकास्ट में अपनी निजी जिदंगी को लेकर कई खुलासे कर चुकी हैं, लेकिन अब बता दें कि सुनीता आहूजा ने अपना यूट्यूब चैनल बना लिया है। अपने यूट्यूब पर सुनीता ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

लगातार चर्चाओं में बनी रहने वाली सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह उस मंदिर को दिखाती हैं जहां वह बचपन से आ रही होती हैं। इस दौरान वह अपनी टीम के साथ कई मजेदार मोमेंट शेयर करती हैं। कभी वह शराब खरीदती नजर आती हैं तो कभी वह अपनी टीम के साथ बाइक की सवारी करती दिखती हैं। सुनीता के इस वीडियो को देख जहां कुछ लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं वहीं कुछ लोग सुनीता को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

सुनती के कुछ वीडियो क्लिप्स इंस्टा पर भी वायरल हो रहे हैं जिसमें से एक पर देखा जा सकता है कि सुनीता आहूजा मंदिर में बैठकर पंडित जी से बात करती हैं। वह कहती हैं कि बचपन से ही मेरी मां मुझे महा लक्ष्मी मंदिर लेकर जाती थीं। जब से मैं आठ नौ साल की थी तब से मैं मां के दर्शन करने जाती थी। जब मैं गोविंदा से मिली तब मैंने मां से यही मांगा था कि मेरी शादी गोविंदा से हो जाए। मेरी सारी मन्नतें मां ने पूरी कीं। मेरी शादी भी हो गई। दो बच्चे हो गए, लेकिन हर सुख मिलना इतना आसान नहीं होता है। कभी-कभी ऊंच नीच भी लाइफ में हो जाता है।

लेकिन हां, मैं माता पर इसका विश्वास करती हूं कि चाहें कोई मेरा घर तोड़ने का कोशिश करे। मैं सब जानती हूं कि वो बैठी हैं माता। जो भी मुझे रुलाएगा माता उसका गला काट देंगी। एक अच्छे इंसान को एक अच्छी औरत को दुख देना अच्छी बात नहीं है।

Read more about: govinda sunita ahuja
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X