गोविंदा संग तलाक की खबरों के बीच सुनीता ने किया पहला पोस्ट, तस्वीर देख लोग बोले-लो अब सिंदूर लगाना भी...

Sunita Ahuja first post Viral: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी फिल्मों और बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इन दिनों उनकी पर्सनल लाइफ खास लाइमलाइट में बनी हुई है। बीते दिनों गोविंदा और सुनीता की तलाक की खबरों ने फैन्स को हैरान कर दिया था। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि सुनीता ने गोविंदा को तलाक का नोटिस पहले ही भेज दिया है। ऐसे में सुनीता का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि कोई उन्हें अलग नहीं कर सकता।
तलाक की खबरों के बीच सुनीता आहूजा का पहला पोस्ट
लेकिन इतना कुछ होने के बाद भी गोविंदा ने ना तो कोई सफाई दी और ना ही पब्लिक में नजर आए। इतना ही नहीं गोविंदा तो बीते दिन अपने इकलौते बेटे यशवर्धन के जन्मदिन पर भी नजर नहीं आए और ना ही गोविंदा ने बेटे को लेकर अपने इंस्टा हैंडल पर पोस्ट किया, लेकिन जब से तलाक की खबरें तेज हुई हैं तब से गोविंदा ने भले ही कोई पोस्ट ना किया हो, लेकिन सुनीता आहूजा का पहला पोस्ट आ चुका है। जी हां, बीते दिन सुनीता ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट किया था। जिसमें देखा जा सकता है कि सुनीता अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं।
तस्वीर देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
वायरल हो रहे इस पोस्ट में देख सकते हैं सुनीता अपने बेटे यशवर्धन को जन्मदिन की बधाई देती नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर के सूट में नजर आ रहीं सुनीता बेटे के साथ पोज देती दिख रही हैं। सुनीता इस खूबसूरत तस्वीर के शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखती हैं- 'जन्मदिन मुबाकर हो मेरे प्यारे बेटे, भगवान तुम पर कृपा बनाए रखे'। बता दें कि सुनीता ने जैसे ही यह पोस्ट किया कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप इसी के साथ ही अपने और गोविंदा की तस्वीर भी जरूर शेयर करें जिससे ये अफवाहें रुक जाएंगी। वहीं दूसरे ने कहा- लो अब सिंदूर लगाना भी छोड़ दिया।


Click it and Unblock the Notifications