गोविंदा ने बदला अपना अवतार
आज कल बॉलीवुड के गोविंदा जुट चुके हैं एक मिशन पर अब वो मिशन क्या है हम ये आपको बताते हैं। दरअसल गोविंदा आज कल कहीं भी नहीं दिखाई दे रहे। अपना अधिकांश समय वो वर्कआउट करने में ही बिता रहे हैं। इतना ही नहीं वो अपना मेकओवर भी करवा रहे हैं इसके लिए उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट भी करवाया है।
आपको बता दें कि वह डायरेक्टर पंकज निहलानी की फिल्म 'अवतार' कर रहे हैं। ऐसे में, गोविंदा का भी नए अवतार में आना जायज है। गोविंदा ने खुद इस बात को माना है कि वो पिछले साढ़े तीन महीने से वेट कम करने में जुटे हैं, जोकि उनके लिए बेहद मुश्किल था।
चीची ने कड़ी मशक्कत करके साढ़े 16 किलो वजन कम कर लिया है। बॉडी को कम करने के लिए उन्हें अपनी डायट से शुगर, ऑयल और नॉन वेज फूड को पूरी तरह से अवॉइड करना पड़ा। इसके अलावा, वह रोज एक घंटा योगा और एक घंटा रनिंग भी करते हैं। गोविंदा ने चार हफ्ते पहले ही हेयर ट्रांसप्लांट भी कराया है।
गोविंदा की मेहनत रंग लाई और उन्हें पत्नी सुनीता, बेटी नर्मदा और बेटा यश की तरफ से कॉमप्लिमेंट भी मिला है। फिल्म के डायरेक्टर भी चीची के इस मेकओवर से काफी खुश हैं। अब गोविंदा ने इतनी मेहनत की है तो जाहिर सी बात है कि उनके फैन्स भी अब उनके बदले रूप को देखने को बेताब तो जरूर होंगे। आप क्या कहते हैं... कैसे दिखेंगे गोविंदा!


Click it and Unblock the Notifications