इस लड़की के चक्कर में गोविंदा के घुटने पर लगी थी गोली! सुनीता आहूजा ने बताया क्या हुआ था उस दिन?
Sunita Ahuja Viral Video: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है और ये बात किसी से छिपी हुई नहीं हैं। सुनीता आहूजा ने कई बार आरोप लगाया है कि गोविंदा इस वक्त किसी और के साथ अफेयर में हैं और इसके चलते वो साथ नहीं है।

हाल ही में खबरें आईं थीं कि वो किसी साउथ की एक्ट्रेस के साथ संबंध में हैं। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया है। अब एक बार फिर से सुनीता आहूजा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कुछ ऐसा कहती दिख रही हैं जो कि गोविंदा के वो गोली कांड वाले मामले की तरफ इशारा किया है।
इस वीडियो की मानें तो गोविंदा के पैर पर गोली लगना कोई एक्सीडेंट नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया काम था।
सुनीता आहूजा ने गोली वाले मामले पर कही चौकाने वाली बात
गोविंदा की पत्नी इस दौरान लाफ्टर शेफ पर थीं और पूरी दुनिया के साथ उन्होने ये बात कही है। इशारों में सुनीता ने कहा, ''अगर हीरो अपनी पत्नी के साथ जिंदगी पर ईमानदार रहता है तो वो अंखियों से गोली मारती है। जैसे ही वो थर्ड पार्टी में कूदता है तो फिर, घुटनों पे गोली मारे।'' इतना सुनकर वहां मौजूद सभी लोग चौंक जाते हैं और उनके मुंह खुले के खुले रह जाते हैं। इस दौरान कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह भी काफी चौंक जाती हैं कि मामी आखिर क्या कह गईं। इसके अलावा सुनीता अंकिता लोखंडे के साथ मिलकर काफी जोर जोर से हंसती हैं और सभी सितारे इसमें उनका साथ देते दिख रहे हैं। इसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि सुनीता आहूजा ने इशारों में बता दिया है कि किसी तीसरी लड़की के चक्कर में गोविंदा ने घुटनों पर गोली मारी थी। हालांकि फिल्मीबीट इसको लेकर आधिकारिक दावा नहीं करता।
एक हुआ परिवार..
हाल ही में सुनीता आहूजा ने सारे गिले शिकवे खत्म करते कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह को गले लगा लिया था। बता दें कि काफी समय से सुनीता आहूजा का संबंध दोनों से सही नहीं चल रहा है और यही कारण है कि कृष्णा की बहन आरती की शादी में गोविंदा तो पहुंचे थे लेकिन सुनीता आहूजा नहीं नजर आईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications