गोविंदा को कभी ऑफर नहीं किया गया था गदर, डायरेक्टर अनिल शर्मा ने माना ताना, "बेचारे को शायद.."

govinda-was-not-offered-sunny-deol-gadar-director-anil-sharma-hits-back-calls-him-bechara

Anil Sharma On Govinda: गदर की स्टारकास्ट को लेकर सालों से कई तरह की खबरें सामने आते रहती हैं। अफवाहें थीं कि सनी देओल इस फिल्म की पहली पसंद नहीं थे, बल्कि इस फिल्म में गोविंदा और काजोल की जोड़ी बनने वाली थी। लेकिन बता दें, अब खुद निर्देशक ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी है।

अनिल शर्मा ने एक बार फिर इस बात को सामने रखा है कि 'गदर' के लिए गोविंदा से कभी संपर्क नहीं किया गया था। इस वक्त 'गदर 2' की सुपर सफलता का जश्न मना रहे निर्देशक ने एक इंटरव्यू में कहा, "तारा सिंह की भूमिका में गोविंदा कैसे हो सकते थे? उस फिल्म में हमेशा सनी फाइनल थे।"

बेचारे गोविंदा को याद नहीं होगा

अनिल शर्मा ने कहा, "गदर में हमेशा से सनी ही थे। बेचारे गोविंदा को याद नहीं रहा होगा। मैं उनके साथ किसी और चीज पर काम कर रहा था और मैंने उनसे कहा था कि मेरे पास सनी देओल के लिए एक स्टोरी है। उन्होंने मुझसे पूछा कि ये क्या है और मैंने उन्हें बताया था। उन्होंने कहा कि ये अच्छा है कि मैं (अनिल शर्मा) सनी के पास गया, क्योंकि मैं ये फिल्म कभी नहीं कर पाता।"

सलमान खान ने कहा था, गदर 2 ब्लॉकबस्टर होगी

डायरेक्टर ने आगे कहा, "मैं उन्हें स्टोरी सुना रहा था तो उन्होंने ऐसा सोचा होगा कि मैं उन्हें इस रोल के लिए अप्रोच कर रहा हूं। वो भूल गए होंगे कि मैं सनी को पहले साइन कर चुका हूं। गोविंदा से मिलने से पहले ही डील साइन हो गई थी सनी के साथ। ये ऐसा है कि गदर 2 से पहले मैं सलमान खान से मिला और उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं क्या कर रहा हूं। तो मैंने उन्हें गदर 2 की कहानी सुनाई और उन्होंने कहा कि ये मूवी ब्लॉकबस्टर होगी। हो सकता है गोविंदा भूल गए होंगे। बड़े आदमी थे, इतनी फिल्में करते थे उस वक्त, ये छोटी सी बात थी, दिमाग से निकल गई।"

More from Filmibeat

Read more about: anil sharma govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X