बीवी ने किया परेशान! बॉलीवुड ने भी नहीं दिया काम! अब स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में गोविंदा को करना पड़ा डांस

Govinda Stage Dance In School: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आयोजित दो अलग-अलग स्कूलों के एनुअल डे कार्यक्रमों में नज़र आए। शनिवार को हुए इन कार्यक्रमों में स्टेज पर उनकी मौजूदगी ने माहौल पूरी तरह बदल दिया। जैसे ही इन इवेंट्स के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, वे देखते ही देखते वायरल हो गए।

Govinda Stage Dance In School

स्टेज पर थिरके गोविंदा

दिन के समय गोविंदा संगम इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन में पहुंचे, जहां उन्होंने ब्लैक और व्हाइट रंग का आउटफिट पहना हुआ था। स्टेज पर आते ही दर्शकों ने उनसे डांस करने की गुज़ारिश की। इसके बाद गोविंदा ने अपने लोकप्रिय गाने 'मैं तो रास्ते से जा रहा था' पर अचानक डांस कर सभी को खुश कर दिया। उन्होंने 'अंगना में बाबा' गाना भी गुनगुनाया और अपनी फिल्मों के चर्चित डायलॉग्स सुनाकर समा बांध दिया।

शाम को आयोजित दूसरे स्कूल फंक्शन में गोविंदा सफेद सूट में दिखाई दिए। यहां भी उन्होंने डांस और गायन से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस मौके पर उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर एनुअल डे कार्यक्रम की शुरुआत की, जिससे आयोजन और भी खास बन गया।

निजी ज़िंदगी और करियर पर भी तोड़ी चुप्पी

इसी दौरान गोविंदा ने अपनी शादीशुदा ज़िंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। ANI से बातचीत में उन्होंने कहा कि लंबे समय तक चुप रहने से लोग गलत निष्कर्ष निकालने लगते हैं, इसलिए अब बोलना ज़रूरी हो गया था। अभिनेता ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है, जिसमें अनजाने में परिवार से जुड़े कुछ लोग भी शामिल हो सकते हैं।

अपने फिल्मी करियर को लेकर गोविंदा ने साफ किया कि वह लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन इसे किसी तरह की शिकायत के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद कई फिल्मी ऑफर्स ठुकराए हैं और उन्हें इस फैसले का कोई पछतावा नहीं है।

More from Filmibeat

Read more about: govinda bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X