कमसिन हसीना को देख Govinda ने कर दी हदें पार, कंधे पर सिर रखकर करने लगे ऐसी हरकतें

Govinda Viral Video: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी नई मूंछों वाली लुक दिखाकर फैंस को चौंका दिया था, लेकिन अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो फ्लाइट में एक लड़की के साथ अजीब हरकत करते नजर आ रहे हैं।
क्या है वीडियो में?
इस वायरल वीडियो में गोविंदा एक सेल्फी वीडियो बना रहे हैं। वो फ्लाइट में एक लड़की के बगल में बैठे हैं और उसके कंधे पर अपना सिर रखते हुए कैमरे की तरफ स्माइल कर रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़की थोड़ी हैरान और अनकंफर्टेबल महसूस कर रही है।
लोगों का गुस्सा फूटा
वीडियो देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने गुस्से में रिएक्शन दिए। किसी ने लिखा, "ये क्या कर रहे हैं?", तो किसी ने उन्हें "Creep No.1" तक कह दिया। एक यूजर ने तो कमेंट किया, "हद कर दी आपने!"। बहुत से लोगों को ये हरकत बेहद बचकानी और अजीब लगी।
कौन है ये लड़की?
इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में नजर आ रही लड़की गोविंदा की जानकार है या उनकी टीम की सदस्य है या सिर्फ एक पैसेंजर थी। लेकिन लोगों को ये वीडियो बहुत अनकंफर्टेबल करने वाला लगा है।
नया लुक हुआ वायरल
इस घटना से एक दिन पहले ही गोविंदा ने शहर में अपनी नई मूंछों वाली लुक के साथ पब्लिक में एंट्री की थी। फैंस को उनका ये स्टाइल अलग लगा और उन्होंने अंदाजा लगाया कि शायद गोविंदा किसी नई फिल्म या प्रोजेक्ट के लिए ऐसा लुक अपना रहे हैं। हालांकि, अभी तक एक्टर की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
गोविंदा का वर्क फ्रंट
गोविंदा की आखिरी फिल्म "रंगीला राजा" थी, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उन्होंने डबल रोल निभाया था और उनके साथ शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा और दिगांगना सूर्यवंशी जैसे कलाकार थे। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications