हीरो नंबर वन बन गये 2014 के विलेन नंबर वन
बॉलीवुड के हीरो नंबर वन की बात करें तो दिमाग में एक ही नाम आता है गोविंदा। वो हर चीज में नंबर वन ही रहे हैं, हीरो बने तो नंबर वन, कुली बने तो नंबर वन। अब सालों बाद गोविंदा ने सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है तो एक नये रुप मे। विलेन बनकर। उम्मीद यही जताई जा रही हैं कि इस साल ये हीरो नंबर वन अवॉर्ड फंक्शन्स में विलेन नंबर वन का अवॉर्ड जीतकर जाएंगे।
गोविंदा ने हाल ही में रिलीज हुई किल दिल फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है जिससे लोग काफी प्रभावित हुए हैं। गोविंदा का अभिनय इतना जानदार था कि लोगों ने यहां तक कहा कि अगर गोविंदा को थोड़ा और स्क्रीन स्पेस मिलता तो फिल्म और बेहतर हो सकती थी। चूंकि गोविंदा को ज्यादा स्पेस नहीं दिया गया इस वजह से फिल्म में कुछ दम नहीं रहा।
गोविंदा के फैंस उनके इस कमबैक को लेकर काफी खुश हैं। लेकिन वहीं गोविंदा का कहना है कि वो निगेटिव किरादर से अपनी वापसी नहीं करना चाहते थे। लेकिन उनके बच्चों और उनकी पत्नी ने उनसे कहा उन्हें ये फिल्म नहीं छोड़नी चाहिए। अपने परिवार की वजह से गोविंदा ने किल दिल को हां कहा और आखिरकार उनका ये फैसला सही साबित हुआ।
तो देखते हैं कि बॉलीवुड के हीरो नंबर वन क्या सच में साल 2014 के विलेन नंबर वन बन पाएंगे। अगर आपको भी लगता है कि गोविंदा विलेन नंबर वन हैं तो हमें जरुर बताएं।


Click it and Unblock the Notifications
