गोविंदा का 2018 धमाका- ये होगी अगली फिल्म, रिलीज डेट FINAL
कुछ स्टार्स की चमक कभी कम नहीं पड़ती। बॉक्स ऑफिस पर भले ही फिल्में ना चलें, लेकिन ना ही उनके फैन फॉलोइंग में कमी आती है, ना ही काम में। 2017 में गोविंदा की फिल्म 'आ गया हीरो' औंधे मुंह गिरी थी। लेकिन 2018 में वह फिर एक फिल्म के साथ फैंस के सामने आने को तैयार है।
2017 की सुपरहिट फिल्म- KHAN सुपरस्टार- अब 2019 में सीक्वल FINAL
अभिषेक डोगरा के निर्देशन में बनी फिल्म 'फ्राई डे' 11 मई 2018 को रिलीज हो रही है। फिल्म में गोविंदा के साथ वरूण शर्मा मुख्य किरदार में दिखेंगे।

निर्देशक का मानना है कि 'फ्राई डे' के साथ गोविंदा के बुरे दौर का अंत होगा क्योंकि इस फिल्म को टिपिकल गोविंदा ऑडियंस के लिए बनाया जा रहा है। फिल्म में हर वह बात होगी.. जिसके लिए गोविंदा जाने जाते हैं।
अभिषेक डोगरा ने कहा, मैं हमेशा से गोविंदा का प्रशंसक रहा हूं। मुझे उनकी कॉमेडी का अंदाज बहुत पसंद है। लिहाजा, मैंने फैसला किया था कि एक दिन मैं गोविंदा के सााथ काम करूंगा। मेरी 'फ्राई डे' में दर्शकों को गोविंदा का वहीं अंदाज दिखेगा, जिसके लिए वह पहचाने जाते हैं।
बहरहाल, यहां जानें आने वाली कॉमेडी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











