महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के दौरान बिगड़ी गोविंदा की तबियत, सीने में उठा था तेज दर्द, जानें कैसा है अब हाल

Govinda unwell during maharastra election campaign: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की तबियत लंबे समय से खराब चल रही है। दरअसल जब से गोविंदा को पैर पर गोली लगी थी तब से ही उनकी तबियत पूरी तरह से ठीक नहीं हुई थी, लेकिन फिर भी वह काम पर फिर वापस लौट गए हैं जिस वजह से उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
दरअसल गोविंदा शनिवार को जलगांव जिले में विधानसभा चुनाव के लिए महायुति उम्मीदवारों के प्रचार के लिए गए हुए थे, लेकिन इस दौरान उनकी तिबयत बिगड़ गई। जिस वजह से उन्हें तुरंत ही मुंबई रवाना होना पड़ा था।
बता दें कि गोविंदा पचोरा रोड शो के लिए गए थे। जहां पर सभी लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया था, लेकिन एक्टर की तबियत बिगड़ने की वजह से इस कार्यक्रम को तुरंत ही रद्द करना पड़ा।
रिपोर्ट्स की माने तो इस रोड शो के दौरान उन्हें सीने और पैर में काफी तेज दर्द उठा था हालांकि अभी तक परिवार या डॉक्टर्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। खबरों की माने तो गोविंदा कल से ही अस्पताल में भर्ती हैं। गोविंदा के करीबी ने बताया है कि उनका हालत पहले से काफी बेहतर है। फैन्स लगातार एक्टर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
आपको बता दें कि 1 अक्टूबर को गोविंदा के पैर पर गोली चल गई थी। जिस वजह से उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती किया गया था। इतना ही नहीं 60 साल के एक्टर को 3 दिन बाद अस्पताल से छोड़ा गया था। गोली लगने के बाद गोविंदा काफी वीक फील कर रहे थे, वहीं इस रैली के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि गोविंदा की तबियत अभी भी दुरुस्त नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications