एक साथ आए गोविंदा, तुषार, फरदीन!

इस फिल्म का निर्देशन रूमी जाफरी कर रहे हैं। जाफरी के एक सहयोगी ने बताया, "फिल्म शादी के विषय पर आधारित होगी। इसमें तीनों पात्रों के शादी के बारे में अलग-अलग विचार होंगे।"
सहयोगी ने बताया, "फिल्म में तुषार एक साधारण लड़के बने हैं जो मां-बाप की पसंद से शादी में यकीन करता है। फरदीन प्रेम विवाह को महत्व देते हैं। दूसरी ओर गोविंदा एक ऐसे पात्र में नजर आएंगे जो शादी में विश्वास ही नहीं करता। "
अब्बास-मस्तान के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में प्रीतम ने संगीत दिया है। यह फिल्म जुलाई में रिलीज होगी।
गोविंदा तुषार कपूर फरदीन खान बालीवुड लाइफ पार्टनर bollywood fardeen khan govinda life partner tusshar kapoor


Click it and Unblock the Notifications