Govinda ने इस हसीना को बताया था बेस्ट, कहा सुनीता ना होतीं तो कर लेता शादी

Govinda

'जोड़ी नंबर वन' और 'हसीना मान जाएगी' जैसी फिल्मों में हमेशा से ही गोविंदा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। दर्शकों द्वारा भी गोविंदा की फिल्मों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। उनकी कॉमेडी देखकर हर कोई काफी ज्यादा इंप्रेस हो जाता है। गोविंदा की अदाकारी से लेकर उनका स्टाइल हर किसी के बीच में काफी ज्यादा फेमस है। लेकिन अगर हम गोविंदा की पसंद की बात करते हैं तो यह काफी ज्यादा दिलचस्प है। यह जानना काफी ज्यादा मनोरंजन से भरा होगा कि सुनीता से अगर उनकी शादी ना हुई होती तो वह किससे शादी करते।

Recommended Video

Dharmendra ने Hema Malini और बेटियों से माफी मांगते हुए लिए लिखा इमोशनल Post,Esha Deol ने किया React

गोविंदा ने माधुरी दीक्षित को बताया फेवरेट

दरअसल आपको बता दें कि गोविंदा ने बॉलीवुड बबल को एक इंटरव्यू दिया। जहां पर उन्होंने अपनी पसंद को लेकर काफी कुछ कहा। बता दें कि जब गोविंदा का इंटरव्यू चल रहा था तो गोविंदा और सुनीता रैपिड फायर राउंड खेल रहे थे। उसी वक्त सुनीता से उनके पति की फेवरेट को स्टार के बारे में सवाल किया गया था। बिना किसी देरी के सुनीता ने जवाब देते हुए माधुरी दीक्षित का नाम ले दिया। तो वहीं दूसरी तरफ गोविंदा ने माधुरी और रेखा दोनों का नाम ले दिया।

गोविंदा ने पत्नी सुनीता के सामने कही ऐसी बात

जिसके बाद में गोविंदा ने करिश्मा कपूर, जूही चावला, माधुरी दीक्षित और रवीना टंडन की खूब तारीफ भी की। एक्टर ने बताया कि इन लोगों ने कितने सालों तक काम किया और बेहतरीन करियर भी बनाया। यह सभी कितनी सुंदर भी है जोकि अंदर से भी खूबसूरत है। अंदर की खूबसूरती कभी भी जाती नहीं है और यह लोग जैसे पहले थे, वैसे ही आज भी हैं। गोविंदा ने इसी के आगे यह भी कहा कि "अगर सुनीता से शादी नहीं हुई होती तो पक्का मैं माधुरी जी पर ही डोरे डालता।" जिस पर गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा ने भी जवाब देते हुए कहा कि "मैं भी उस वक्त इन्हें नहीं जानती होती।"

गोविंदा और माधुरी की पर्दे पर थी हिट जोड़ी

अगर हम गोविंदा और माधुरी दीक्षित की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया है। दर्शकों द्वारा भी 90 के दशक में उन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है और खूब प्यार भी मिला है। गोविंदा और माधुरी दीक्षित ने महासंग्राम, पाप का अंत और इज्जत दार जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है।

Read more about: govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X