2017 का सबसे चर्चित हीरो...बनेगा 2017 का सबसे FAMOUS विलेन...किक 2 तो गई!
गोविंदा का कमबैक इस साल का सबसे चर्चित विषय रहा है। और अब उनकी अगली फिल्म की डीटेल्स के बाद शायद सलमान खान की किक 2 कैंसिल हो जाए या फिर और ज़्यादा टाइम लेगी।
गोविंदा का कमबैक, इस साल का सबसे चर्चित इवेंट था। हालांकि उनकी फिल्म सुपरफ्लॉप हो गई ये अलग बात है लेकिन फिर भी गोविंदा को वापस स्क्रीन पर देखने के लिए सब काफी एक्साइटेड थे और इसी कारण उनकी कमबैक फिल्म आ गया हीरो चर्चा में बनी रही।
अब वो फिल्म तो बुरी तरह पिट गई लेकिन गोविंदा अपने अगले प्रोजेक्ट में जुट गए हैं। और इस फिल्म में गोविंदा ने एकदम ट्विस्ट मारा है क्योंकि वो बनेंगे विलेन! जी हां, 2017 का शायद सबसे अनोखा विलेन।

लेकिन दिलचस्प बात केवल इतनी ही नहीं है। गोविंदा की इस फिल्म की कहानी सलमान खान की किक 2 से काफी मिलती जुलती है। इस फिल्म में गोविंदा डबल रोल में दिखाई देंगे - एक हीरो और एक विलेन।
अब अगर आपको याद हो तो हम आपको किक 2 से जुड़ी 10 शानदार बातें बता चुके हैं। उनमें से एक ये भी थी कि किक 2 में सलमान हीरो भी बनेंगे और डेविल भी। अब देखना है कि गोविंदा की फिल्म इस कॉन्सेप्ट को कैसे लाएगी।
फिल्म में गोविंदा के साथ ऋषि कपूर और नीतू कपूर भी दिखाई देंगे। वहीं फिल्म से दो नए टैलेंट अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। अब गोविंदा 90 के सुपरस्टार हैं, पर एक बार फिर से उनका राज बॉक्स ऑफिस पर चले ऐसा तो मुश्किल लग रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











