अब हीरो नहीं विलेन बनेंगे गोविंदा
मुंबई। दो दशकों तक अपनी कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों को हंसाने वाले फिल्म अभिनेता गोविंदा अपनी अगली फिल्म में एक विलेन के रूप में नजर आएंगे। यह फिल्म आदित्य चोपड़ा की होगी जिसका टाइटिल 'दिल किल' है। फिल्म में उनके को स्टार रणबीर सिंह होंगे। पिछले काफी समय से फिल्मी पर्दे से गायब गोविंदा का कहना है कि वह कुछ अलग करना चाहते हैं जिसके लिए आदित्य चोपड़ा की फिल्म में काम कर वह काफी खुश्ा है।
गोविंदा कहते हैं कि पिछले काफी समय से मेरी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन मुझे लगता है कि मेरा अच्छा वक्त फिर से वापस आ रहा है। फिल्मों के बिना वक्त गुजारना वाकई बेहद मुश्किल होता है। उन्हें यह फिल्म कैसे मिली के बारे में उनका कहना है कि एक दिन आदित्य मेरे पास आये और बोले कि मैं तुम्हें अपनी फिल्म में विलेन के रोल के लिए साइन कर रहा हूं। जिसके लिए मैंने हां कर दी।

फिल्म के निर्देशक शाद होंगे। मैं फिल्म से जुडकर काफी खुश हूं और टाइम के अनुसार मैं खुद को चेंज कर रहा हूं। इसके पहले अभिनेता अक्षय कुमार ने भी निगेटिव रोल निभाने की बात कही थी। आजकल फिल्म कलाकारों में अलग-अलग किरदार करने की इच्छा देखी जा रही है। ज्यादातर सितारे खुद को वर्सेटाइल एक्टर के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications