अक्षय कुमार के बाग उनके भागमभाग पार्टनर गोविंदा भी कोरोना पॉज़िटिव

अक्षय कुमार ने सुबह ही ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो कोरोना पॉज़िटिव है। और अब खबर है कि उनके भागमभाग पार्टनर गोविंदा भी कोरोना पॉज़िटिव हो चुके हैं। गोविंदा ने इस खबर की पुष्टि एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए की। हालांकि, गोविंदा का पूरा स्टाफ और परिवार निगेटिव है।

गोविंदा ने बताया कि उनके अंदर कुछ लक्षण हैं जिसके चलते उनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है और उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उनकी पत्नी सुनीता कुछ ही दिनों पहले कोरोना से ठीक हुई हैं।

govinda-tests-positive-for-covid-19-staff-and-family-test-negative

गोविंदा ने ये जानकारी IANS से बातचीत के दौरान दी। गोविंदा की तरफ से उनके spokesperson ने भी एक बयान जारी करते हुए कहा कि खेद के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि सारी सावधानियां बरतने के बावजूद गोविंदा, कोरोना पॉज़िटिव हो चुके हैं। इसलिए उन सभी लोगों से टेस्ट करवाने की गुज़ारिश की जाती है जो उनके संपर्क में आए हैं।

होली भी कोरोना वाली

होली भी कोरोना वाली

बॉलीवुड में संक्रमण इतनी तेज़ी से बढ़ रहा है कि सितारों की होली भी क्वारंटीन में बीत रही है। कोरोना पॉज़िटिव एक्टर मिलिंद सोमण से होली पर उनकी पत्नी अंकिता PPE किट पहनकर मिलने पहुंची।

निगेटिव होने के बाद दिखे

निगेटिव होने के बाद दिखे

वहीं रणबीर कपूर भी हाल ही में कोरोना पॉज़िटिव थे। दस दिन क्वारंटीन करने के बाद जब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई तब वो पहली बार घर से बाहर निकले।

शूटिंग हो रही हैं कैंसिल

शूटिंग हो रही हैं कैंसिल

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण, कई फिल्मों की शूटिंग कैंसिल हो चुकी है। हाल ही में भोपाल में होने वाली ऐश्वर्या राय की कमबैक फिल्म पोन्नियिन सेलवान की शूटिंग भी कैंसिल हो चुकी है।

सितारे ले रहे है वैक्सीन

सितारे ले रहे है वैक्सीन

हालांकि सितारे लगातार अपना वैक्सीन का डोज़ ले रहे हैं। संजय दत्त, अनुपम खेर, राम कपूर, नीना गुप्ता, सैफ अली खान सहित कई सितारे कोरोना की वैक्सीन ले चुके हैं।

फिर भी हो रहा है कोरोना

फिर भी हो रहा है कोरोना

हालांकि, कई स्टार्स को वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना का शिकार होना पड़ा है। इसमें एक्टर परेश रावल और सलमान खान की रेस प्रोड्यूसर रमेश तौरानी शामिल हैं। सलमान खान भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ ले चुके हैं।

फिर से लॉकडाउन की संभावना

फिर से लॉकडाउन की संभावना

कोरोना के बढ़ते केस देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फिर से लॉकडाउन की संभावना जताई है। इसी के चलते कई फिल्में एक बार फिर से अपनी रिलीज़ डेट आगे बढ़ा चुकी हैं।

FWICE की गुज़ारिश

FWICE की गुज़ारिश

हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री को हो रहे नुकसान को देखते हुए, FWICE ने एक पत्र लिखते हुए सीएम से गुज़ारिश की है कि लॉकडाउन ना लगाएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X