..................... govinda starrer rangeela raja second poster is out now - Hindi Filmibeat

रंगीला राजा: गोविंदा की फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज, कर सकते है धमाकेदार वापसी

निर्देशक पहलाज निहलानी गोविंदा के साथ एक फिल्म की बना रहे है जिसका नाम है रंगीला राजा। गोविंदा काफी समय से इस फिल्म इंड्स्ट्री में किसी बड़े धमाके के साथ नजर नहीं आए है। सलमान खान के साथ एक फिल्म पार्टनर मे गोविंदा ने जबरदस्त वापसी तो की थी पर उसके बाद वो कुछ खास नहीं कर पाए। इस फिल्म से एक के बाद एक शानदार पोस्टर रिलीज हो रहे है और आज फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज किया गया है। आज जो पोस्टर रिलीज हुआ है उसमें गोविंदा के दो अलग अलग रुप नजर आ रहे है। एक लुक में एक साधु के वेष में है तो दूसरे में काफी रंगीन मिजाज लग रहे है।

अब देखना ये है कि इस फिल्म से गोविंदा को वो धमाकेदार वापसी मिल पाती है कि नहीं जिसका वो इंतजार कर रहे है। पहलाज निहलानी की इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है और मुंबई के बाहरी इलाकों और करजात में शूट हुई है।

govinda, rangeela raja, गोविंदा, रंगीला राजा

एक और बात का खुलासा करते हुए पहलाज निहलानी कहते है कि वैसे तो गोविंदा का इस फिल्म डबल रोल है पर वो कई और कैरेक्टर मे नजर आने वाले है।

गोविंदा के फैन आज भी काफी अलग सोच रखते है और गोविंदा के अभिनय को देखने के लिए पागल रहते है। गोविंदा की इस फिल्म का इंतजार फैंस कर रहे है और साथ ही उनको दोबारा से फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक है।

गोविंदा इस फिल्म में एक नहीं बल्कि कई रोल में नजर आने वाले है जिस कारण इस फिल्म में गोविंदा जान फूकने का काम करेंगें। गोविंदा एक ऐेसे एक्टर है जो किसी भी तरह के अभिनय और रोल को आसानी से निभा सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X