गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का कार एक्सीडेंट, बुधवार की रात को हुई घटना, बेटा सुरक्षित

बुधवार की रात अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की कार का एक्सीडेंट हो गया। पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार रात करीब 8:30 बजे मुम्बई के जुहू इलाके में उनकी कार को आदित्य चोपड़ा के यशराज फिल्म्स से जुड़े एक कार ने टक्कर मार दी। हालांकि दुर्घटना में दोनों ही कारों में सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है। मामले को दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी से सुलझा लिया है।

गोविंदा की कार में उनके बेटे यशवर्धन आहूजा और ड्राइवर मौजूद थे। यशराज की कार को उनका कोई ड्राइवर चला रहा था। जूहू पुलिस के मुताबिक़ इस मामले को कोई शिकायत भी दर्ज नहीं हुई है। दोनों गाड़ियों में मामूली खरोंच आई है।

Govinda

56 वर्षीय अभिनेता गोविंदा के दो बच्चे हैं - बेटी टीना और बेटा यशवर्धन। सूत्रों की मानें तो यशवर्धन जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। लंबे समय से यश के डेब्यू को लेकर अफवाहें हैं। बेटी टीना को फिल्मों में खास सफलता नहीं मिली, लिहाजा, अब गोविंदा को यश से उम्मीदें हैं।

यशवर्धन ने लंदन से फिल्म मेकिंग का कोर्स किया है। इसके बाद उन्होंने फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला की मार्केटिंग टीम में भी काम किया है। वहीं, गोविंदा आखिरी बार साल 2019 में आई कॉमिडी ड्रामा फिल्‍म 'रंगीला राजा' में नजर आए थे। फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X