गोविंदा के दामाद की IPL में हालत खराब.. टीम से निकाला, पिछले सीजन में थे कप्तान

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने काफी अच्छी परफॉर्मेंस दी है और शुरुआत के 8 में से 5 मैच उन्होंने जीत लिए हैं। लेकिन इसी दौरान नीतीश राणा की बहुत ही ज्यादा चर्चा हो रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के उप-कप्तान नितीश राणा इस सीजन में सिर्फ एक मैच ही खेल पाए हैं।
दरअसल, आपको बता दें कि 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में फील्डिंग करने के दौरान नीतीश राणा के हाथ में चोट आ गई थी। इसके बाद नीतीश राणा को मौका नहीं मिला और ऐसी भी उम्मीद थी कि वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेल सकेंगे। लेकिन उस मैच में भी वह सामने नहीं आए।
इसी के अलावा खुद ही नीतीश राणा ने सीएसके के खिलाफ मैच से पहले संकेत दिए थे कि वह मैदान में उतरने के लिए पूरी तरीके से तैयार है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए लिखा था कि "एक बड़ी मुस्कान और आशीर्वाद के साथ मैदान पर उतारने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।" इसके बाद नीतीश के फैंस भी काफी खुश हो गए थे।
शायद ही आप जानते होंगे कि नीतीश राणा रिश्ते में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा के दामाद लगते हैं। दरअसल नीतीश की पत्नी साची मारवाह गोविंदा की भांजी लगती है। खुद कपिल शर्मा के शो में गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक ने इस बात का खुलासा किया था कि साची उनकी चचेरी बहन लगती है।
इसी लिहाज से नीतीश राणा, कृष्णा अभिषेक के बहनोई और दिग्गज अभिनेता गोविंदा के दामाद लगते हैं। जब कृष्णा अभिषेक ने इस बात का खुलासा किया था तो साची भी नीतीश के साथ शो में पहुंची थी। इसी के अलावा नितीश राणा ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की थी। तब टीम ने कुल 14 में से 6 मुकाबले जीते थे।


Click it and Unblock the Notifications