गोविंदा ने शूटिंग शुरू की!
अपने अभिनय करियर को लेकर जारी तमाम अटकलों को खारिज करते हुए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा ने अपनी नई फिल्म 'नॉटी एट-40' की शूटिंग शुरू कर दी है। जगमोहन मूंदड़ा इस फिल्म के निर्देशक हैं।
फिल्म की शूटिंग की शुरुआत में हुई देरी पर मूंदड़ा ने कहा, "यह सच है कि शूटिग की शुरुआत में देरी हुई लेकिन इसमें गोविंद का कोई दोष नहीं। हमें तकनीकी तौर पर कुछ दिक्कतें हो रही थीं। गोविंदा ने हमारे लिए कभी कोई दिक्कत नहीं खड़ी की। वे तो तीन बजे की शिफ्ट में ढाई बजे ही आ जाते हैं।"
फिल्म की शूटिंग पंजाब में हो रही है। बकौल मूंदड़ा, "हम 25 दिन में फिल्म पूरी कर लेंगे। हम बजट के मुताबिक अपना काम पूरा कर लेंगे। अब हमारे पास सिर्फ शूटिंग का काम रह गया है। बाकी सारे काम पूरे कर लिए गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











