"शीशे के सामने खड़े होकर खुद को थप्पड़ मारता हूं", गोविंदा ने किया खुलासा, 100 करोड़ी फिल्म को कर दिया रिजेक्ट

Govinda Rejected Films Worth Rs 100 Crore: 90 के दशक में अपनी फिल्मों से लाखों दिलों को जीतने वाले अभिनेता गोविंदा काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। लेकिन गणेश चतुर्थी के मौके पर अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्होंने पिछले साल 100 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट रिजेक्ट कर दिया था।
गोविंदा आखिरी बार फिल्म 'रंगीला राजा' में दिखे थे, जो 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म सिनेमाघरों में कब आई, कब गई किसी को पता तक नहीं चला। लेकिन एक्टर का कहना है कि आज भी मेकर्स उन्हें हाई फीस पर साइन करना चाह रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई स्क्रिप्ट नहीं भा रही।
100 करोड़ के प्रोजेक्ट को किया रिजेक्ट
गणेश चतुर्थी मनाने के बाद गोविंदा ने मीडिया से बातचीत की। जब उनसे पूछा गया कि वो बड़े पर्दे पर कब दिखाई देंगे.. तो उन्होंने कहा, "मैं काम को आसानी से एक्सेप्ट नहीं करता। मगर जो लोग सोचते हैं कि मुझे काम नहीं मिल रहा मैं उन्हें ये बताना चाहता हूं कि मुझपर बप्पा की कृपा बरस रही है। मैंने पिछले साल ही 100 करोड़ के प्रोजेक्ट को छोड़ा है।"
शीशे के सामने खुद को थप्पड़ मारता हूं
गोविंदा ने आगे कहा, "मैं शीशे के सामने खड़े होकर खुद को थप्पड़ मारता हूं कि मैं कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रहा। मेकर्स मुझे बहुत सारा पैसा ऑफर कर रहे थे लेकिन मैं कोई भी रैंडम रोल नहीं करना चाहता। मैं कुछ ऐसा रोल चाहता हूं जो मैंने पहले ना किया हो।"
बता दें, इससे पहले भी गोविंदा ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों को ना कहा है। उन्होंने ताल, चांदनी, गदर एक प्रेम कथा और देवदास जैसी फिल्मों को रिजेक्ट किया था।


Click it and Unblock the Notifications