युवा कलाकारों की बॉडी देख गोविंदा को होता है अफसोस!

गोविंदा जो कि फिल्म किल दिल से दोबारा सालों बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं अपने सह कलाकार रणवीर सिंह से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने रणवीर सिंह के साथ एक डांस परफॉर्मेंस दी है और रणवीर की मेहनत देखकर गोविदा काफी इंप्रेस हुए हैं। गोविंदा ने हाल ही में आईफा अवॉर्ड्स में युवा कलाकारों के बारे में बात करते हुए कहा अच्छा लगता है जब आज भी लोग मेरा काम पसंद करते हैं। लेकिन इस दौर के कलाकारों की बात करें तो मैं उन्हें ज्यादा मेहनती पाता हूं। उनमें से कई सारे ऐसे कलाकार हैं जो कि अमीर परिवारों से आए हैं। लेकिन मेहनत करने में वो जरा भी पीछे नहीं हटते।
गोविंदा ने आगे रणवीर सिंह के बारे में बात करते हुए कहा रणवीर सिंह, वरुण धवन और दूसरे कई युवा कलाकार बहुत मेहनत करते हैं। हमने कभी इतनी मेहनत नहीं की हम तो सिर्फ अपनी एक्टिगं पर ही ध्यान देते थे जबकि ये कलाकार अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी बॉडी पर और फिटनेस पर भी ध्यान देते हैं। तो क्या हम ये मानें कि गोविंदा को अब इस बात का अफसोस है कि उन्होंने अपने समय में क्यों नहीं अपनी बॉडी पर ध्यान दिया और क्यों जिम में जाकर घंटों पसीना नहीं बहाया। जबकि उनेक सह कलाकार सलमान खान आज भी अफनी फिटनेस के चलते बॉलीवुड के हिट एक्टहैं। ज्ञात हो कि कुछ समय पहले सन्नी पाजी ने भी कहा था कि आजकल के कलाकार सिर्फ मॉडलिंग करते हैं एक्टिगं नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











