wow..पहला कमबैक FLOP...अब धमाकेदार वापसी के लिए तैयार सुपरस्टार..दिल थाम लें !
अगर आप गोविंदा की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं तो ये आपके लिए गुड न्यूज़ है। जी हां..गोविंदा ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का नाम है 'फ्राइडे'। खास बात तो ये है कि इस फिल्म में गोविंदा के साथ नई जेनेरेशन के एक्टर भी नज़र आने वाले हैं।
यानी कि इस बार गोविंदा डबल धमाका करेंगे। गोविंदा ने नए जेनेरेशन के एक्टर के साथ काम करने के अनुभव को भी शानदार बताया है। गोविंदा ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसमें एक्टर वरुण शर्मा, निर्देशक अभिषेक डोगरा और गोविंदा तीनों 'फ्राइडे' का क्लैपबोर्ड हाथ में लिए हुए हैं।

तस्वीर के साथ गोविंदा ने कैप्शन में लिखा "निर्देशक, फिल्म निर्माता, अभिनेता और तकनीशियनों की नई पीढ़ी के साथ काम करना बेहतरीन है। 'फ्राई डे', अभिषेक डोगरा, वरुण शर्मा।" वहीं वरुण ने लिखा कि गोविंदा सर के साथ काम करना शानदार अनुभव है। यह 'फ्राई डे' है। अभिषेक डोगरा मुस्कुराहट फैलाने का समय है।
#2018 का कड़ा मुकाबला..धमाकेदार टक्कर के साथ बड़ी बड़ी ब्लॉकबस्टर !
आपको बता दें कि कुछ समय पहले गोविंदा ने आ गया हीरो फिल्म से कमबैक तो किया था लेकिन ये फिल्म बुरी तरह पिटी थी। अब देखना ये है कि इस बार फिर से गोविंदा का कमबैक क्या रंग लाता है।


Click it and Unblock the Notifications