इस सुपरहिट जोड़ी को लगी किसकी नजर..टूट गया सालों का रिश्ता!
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड में काफी कम दोस्ती ऐसी होती है, जो सालों साल बिना रूकावट चलती रहती है। ऐसी ही एक दोस्ती थो गोविंदा और डेविड धवन की। फिल्म इंडस्ट्री में गोविंदा और डेविड धवन जैसी कम ही जोड़ी होगी, जिसने दर्जनों फ़िल्में एक साथ की होंगी। और ज्यादातर फिल्मों ने सफलता के झंडे गाड़े। हां, इस लिस्ट में शाहरूख खान और करण जौहर को शुमार कर सकते हैं।

लेकिन अब लगता है कि इस जोड़ी को किसी की नजर लग गई है। एक समय हमेशा साथ रहने वाली गोविंदा और डेविड धवन ने पिछले 5 सालों से बात तक नहीं की है। अपनी दोस्ती पर गोविंदा ने हाल ही में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि जब उनका बुरा वक़्त चल रहा था और उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, उस वक्त डेविड ने उनका साथ नहीं दिया।
पढ़ें- कहानी की Band: हीरो नंबर 1
गोविंदा फिलहाल डेविड धवन से काफी नाराज हैं और खुलकर इस बात का इजहार भी करते हैं। आपको बता दें, गोविंदा डीआईडी सुपर मॉम्स में बतौर जज नजर आने वाले हैं। इसी शो के लांच के दौरान जब मीडिया ने उनसे डेविड के साथ फिल्मों संबंध में सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'नहीं, मैं अब डेविड के साथ काम करना नहीं चाहता। मुझे लगता है कि जब आपके बारे में कोई सोचता है कि आप उनकी फिल्मों के लायक़ नहीं हो या आप उनके लिए बोझ हो, तो आपको उनसे उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।'
गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने 90's में दर्जन भर से ज्यादा सुपरहिट फिल्में दी थी। जैसे 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1', 'हीरो नंबर 1', 'शोला और शबनम', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'पार्टनर'।
हालांकि गोविंदा ने आगे कहा कि, 'मैं समझता हूं कि डेविड और मेरे बीच जो प्यार है, वो तो हमेशा रहेगा और रहना भी चाहिए। मैं डेविड और वरूण के की सफलता पर खुश हूं। लेकिन मैं उनके साथ किसी फ़िल्म के बारे में बात नहीं करना चाहता।'
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications













