Govinda की पत्नी सुनीता आहूजा उज्जैन के महाकालेश्वर में हैंडबैग के साथ घुस गईं, मचा हंगामा, Pics

Govindas Wife Sunita Carries Bag Inside Ujjains Mahakaleshwar

Govinda's wife Sunita faces backlash: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने 15 मई को उज्जैन के महाकालेश्वर में भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। मंदिर से स्टार वाइफ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे लेकर हंगामा मच चुका है।

दरअसल, सुनीता आहूजा की मंदिर के गर्भगृह में एक लक्ज़री हैंडबैग ले जाने की तस्वीरें तेज़ी से वायरल हुईं। जिसकी आलोचना हो रही है क्योंकि महाकाल मंदिर के सबसे प्रमुख नियमों में से एक पर्स को अंदर लाने पर प्रतिबंध है। उन्हें फ्रेंच लक्ज़री ब्रांड Maison Goyard का एक हैंडबैग ले जाते हुए देखा जा सकता है।

गोविंदा की पत्नी ने किया नियम का उल्लंघन

हैरानी की बात है कि, मंदिर समिति के किसी सदस्य ने इस नियम के उल्लंघन पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना पर ध्यान दिया और मंदिर के सुरक्षा उपायों के बारे में चिंता जताई है।

फुटेज देखने के बाद की जाएगी कार्रवाई

वहीं जब ये मामला संबंधित अधिकारियों के पास पहुंचा तो मंदिर के व्यवस्थापक ने कहा कि, बैग को अंदर कैसे ले जाने दिया गया, इस मामले में फुटेज देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उस दौरान गेट पर सुरक्षा टीम लगी हुई थी और कोई भी शख्स बैग और पर्स अंदर ना ले जाए ये सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी थी।

बता दें, ये तस्वीरें सुनीता ने खुद शेयर की थी और तस्वीरों को कैप्शन दिया था- 'उज्जैन में महाकाल के खूबसूरत दर्शन हुए..'

बताया जाता है कि जिस समय फिल्म गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बाबा महाकाल का पूजन अर्चना कर रही थीं। उसी समय अभिनेता देवास के ग्राम जामगोद में एक पशु आहार कंपनी के विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे।

Read more about: govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X