#Alert: गोविंदा का बेटा + सुनील शेट्टी का बेटा...एक और सुपरस्टार फिल्म

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा अपने अगले प्रोजेक्ट में जुट चुके हैं। ये प्रोजेक्ट है साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म जिससे सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी डेब्यू करने वाले हैं।

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा फिल्म इंडस्ट्री में आ चुका है। लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने अपने फेवरिट भैया वरूण धवन के नक्शे कदम पर चलने का फैसला किया है। यश दरअसल, साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर हैं।

वो किक 2 से बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं और किक 2 में साजिद को असिस्ट कर रहे हैं। और यश जुड़ चुके हैं सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के डेब्यू प्रोजेक्ट से।

Govinda Son yashvardhan AHuja

गौरतलब है कि बॉलीवुड में हाल ही में स्टार किड्स का जमावड़ा सा लग गया है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि 80 - 90 के दशक के सभी सुपरस्टार अब 50 या इससे ऊपर हो चुके हैं और अब उनके बच्चों का बॉलीवुड में कदम रखने का समय हो चुका है।

जैकी श्रॉफ के बेटे टाईगर श्रॉफ, अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर, शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर जैसे कई स्टार किड्स जहां, बॉलीवुड में स्ट्रगल शुरू कर चुके हैं वहीं दूसरी खेप अपना डेब्यू करने को तैयार है।

इनमें सबसे ऊपर हैं सनी देओल के बेटे करण देओल, गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा, शाहिद कपूर के भाई इशान खट्ट, शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान और सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी। अहान तो अपने डेब्यू से पहले ही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के मालिक हो चुके हैं।

अब अहान की ही फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा काम करेंगे। देखिए यश की कुछ तस्वीरें -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X