बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड को लेकर गोविंदा ने दिया रिएक्शन, कहा- 'दर्शक क्या कह रहे हैं, इस पर विचार करना चाहिए'

पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर बायकॉट बॉलीवुड का काफी हंगामा देखा जा रहा था। कई फिल्में इससे प्रभावित भी हुईं और बॉक्स ऑफिस पर इसका नतीजा दिखा। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस पर रिएक्शन भी दिये। जहां कुछ की बातें लोगों को सही लगीं, कुछ सेलेब्स की बातों से मामला और भड़क उठा।

हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब गोविंदा से इस बारे में सवाल किया तो एक्टर ने काफी सटीक जवाब दिया है। 90 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले सुपरस्टार गोविंदा ने बॉलीवुड के बॉयकॉट ट्रेंड पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि हमें इसे एक अभ्यास के रूप में स्वीकार करना चाहिए और अगर हम कुछ नियमों के अनुसार काम करते हैं, तो कोई परेशानी नहीं होगी।"

govinda-s-reaction-to-boycott-bollywood-trend-is-winning-hearts

साथ ही एक्टर ने कहा, "अगर हमें सोचने के बाद बोलने की आदत पड़ जाए तो बोलने के बाद सोचना नहीं पड़ेगा। अगर जनता कुछ कह रही है तो क्या गलत है? हमें इस पर विचार करना चाहिए कि वे क्या कह रहे हैं। अगर हमें पता चलता है कि हमने कुछ गलत किया है, तो हमें माफी मांगनी चाहिए। इसमें इतना पेचीदा क्या है?"

गोविंदा ने विवादों पर ज्यादा कुछ कहने से परहेज किया। उन्होंने कहा, "फिल्म से जुड़ी किसी भी विषय पर टिप्पणी किए हुए काफी समय हो गया है। मुझे लगता है कि लोगों को प्यार से काम करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।"

वहीं, नंबर 1 का टैग मिलने को लेकर अभिनेता ने कहा, "आधा दर्जन लोग अब नंबर 1 बन गए हैं। और जब ऐसा हुआ, तो मैंने नंबर 1 के खिताब से जुड़ना बंद कर दिया। हमें नंबर गेम से बाहर हो जाना चाहिए।"

गोविंदा ने फिल्म इंडस्ट्री में 35 साल से ज्यादा का वक्त गुजारा है। इस दौरान उन्होंने तमाम उतार चढ़ाव देखा है.. लगातार फिल्मों का हिट होना.. और लगातार निराशा भी। इनकी अंतिम फिल्म 2018 में आई थी रंगीला राजा..

More from Filmibeat

Read more about: govinda गोविंदा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X