..................... Govinda's next movie FryDay postponed due to IPL season - Hindi Filmibeat

एक बार फिर गोविंदा को मिला तगड़ा झटका.. 2018 की जबरदस्त कॉमेडी फिल्म!

अभिषेक डोगरा के निर्देशन में बनी फिल्म 'फ्राई डे' 25 मई 2018 को रिलीज होने वाली थी। फिल्म में गोविंदा के साथ वरूण शर्मा भी मुख्य किरदार में दिखेंगे। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल सीजन को देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म को एक- दो महीने के लिए पोस्टपोंड कर दिया है। गोविंदा की यह फिल्म अब जुलाई- अगस्त में रिलीज होगी।

सलमान खान का तगड़ा स्टारडम.. और 400 करोड़ की डील!

याद दिला दें, 2017 में गोविंदा की फिल्म 'आ गया हीरो' औंधे मुंह गिरी थी। लेकिन 2018 में वह फिर एक फिल्म के साथ फैंस के सामने आने को तैयार है। फ्राइडे के अलावा गोविंदा पहलाज निहलानी की अगली फिल्म 'रंगीला राजा' में भी दिखने वाले हैं।

Govinda

फ्राइडे के निर्देशक अभिषेक डोगरा ने कहा, मैं हमेशा से गोविंदा का प्रशंसक रहा हूं। मुझे उनकी कॉमेडी का अंदाज बहुत पसंद है। लिहाजा, मैंने फैसला किया था कि एक दिन मैं गोविंदा के सााथ काम करूंगा। मेरी 'फ्राई डे' में दर्शकों को गोविंदा का वहीं अंदाज दिखेगा, जिसके लिए वह पहचाने जाते हैं।

निर्देशक का मानना है कि 'फ्राई डे' के साथ गोविंदा के बुरे दौर का अंत होगा क्योंकि इस फिल्म को टिपिकल गोविंदा ऑडियंस के लिए बनाया जा रहा है। फिल्म में हर वह बात होगी.. जिसके लिए गोविंदा जाने जाते हैं।

बहरहाल, यहां जानें आने वाली कॉमेडी फिल्में-

Read more about: govinda गोविंदा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X