"मैं थियेटर खरीद कर ही सही, पर फिल्म तो इसी दिन रिलीज़ करूंगा!"
गोविंदा की फिल्म आ गया हीरो का प्रमोशन शानदार तरीके से हुआ है और गोविंदा को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं लेकिन अब रिलीज़ से एक हफ्ते पहले गोविंदा ने फिल्म की रिलीज़ डेट बदल दी है।
गोविंदा स्टारर आ गया हीरो 3 मार्च को रिलीज़ होने जा रही थी लेकिन इसी दिन दो और फिल्में रिलीज़ हो रही हैं और गोविंदा को उतनी स्क्रीन नहीं मिल पा रही थी, जितनी उन्हें अपनी इस कमबैक फिल्म के लिए चाहिए।
इसीलिए, सोलो रिलीज़ ढूंढने के लिए गोविंदा ने फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ाकर 16 मार्च कर दी है। हालांकि 16 मार्च गुरूवार है लेकिन गोविंदा का कहना है कि कुछ भी हो जाए...चाहे थियेटर खरीदना पड़ जाए पर फिल्म इसी दिन रिलीज़ होगी।

हालांकि गोविंदा को फिल्म 16 को ही रिलीज़ क्यों करनी है इसका कोई जवाब उन्होंने नहीं दिया है। वैसे फिल्म 16 को रिलीज़ करने का मतलब है कि फिल्म को वरूण धवन और आलिया भट्ट की बदरीनाथ की दुलहनिया से कड़ी टक्कर मिलेगी।
[#MustRead: "मेरे दोनों बच्चों को सलमान खान ने ही बनाया है!"]
बदरीनाथ की दुलहनिया 10 मार्च को रिलीज़ होगी और होली के बाद वाले दिन फिल्म की कमाई के लिए अच्छे साबित होंगे लेकिन वरूण धवन से टक्कर लेकर गोविंदा क्या साबित करना चाहते हैं पता नहीं।
गौरतलब है कि गोविंदा की पिछली दो फिल्में किल दिल और हैप्पी एंडिंग बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है और इसलिए गोविंदा अपने करियर को वापस सही दिशा देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
[#Ready2Enter: किक 2 से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे गोविंदा के बेटे!]
वैसे हाल ही में गोविंदा ने फिल्म इंडस्ट्री के कुछ दिग्गज लोगों के बारे में एक इंटरव्यू में अपनी काफी भड़ास निकाली है


Click it and Unblock the Notifications











