गोविंदा के घर में मातम का माहौल, इस खास सदस्य की 34 साल की उम्र में मौत
अभिनेता गोविंदा के घर में इस काफी ज्यादा मातम का माहौल है क्योंकि उनके भतीजे की 34 साल की उम्र में ही मौत हो गई है। गोविंदा के भतीजे उनके भाई और प्रोड्यूसर कीर्ति कुमार के बेटे थे जिसका नाम डंपी उर्फ जनमेंद्र आहूजा था। बता दें कि वो मुंबई के वर्सोवा इलाके में स्थित घर पर थे और अचानक सुबह सीने में दर्द उठा जिसके बाद वह वहीं पर गिर पड़े और हॉस्पिटल पहुंचने के वक्त ही उन्होने दम तोड़ दिया।
बता दें कि निर्माता कीर्ति कुमार के ये इकलौते बेटे थे जिनकी मौत के बाद पूरा परिवार शोक में है। गोविंदा समेत उनका पूरा परिवार जैसे कृष्णा अभिषेक, रागिनी खन्ना और घर परिवार के सदस्य उनके वर्सोवा स्थित घर में मौजूद है।

खबर आई है कि आज दोपहर बाद मुंबई के पवन हंस शमशान भूमि पर पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। गोविंदा के भाई ने जनमेंद्र को गोद लिया था और वो उनके नौकर महेंद्र और लाली के बेटा थे।


Click it and Unblock the Notifications