गोविंदा की बेटी टीना अहूजा बोलीं, 'पापा अब फिट है और उनसे मिलने के लिए बेचैन हूं'
सुपरस्टार गोविंदा हाल ही में कोरोना वायरस के शिकार हो गए थे जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। अब खबर है कि वो पूरी तरह से ठीक हैं और उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बारे में गोविंदा की बेटी टीना अहूजा का एक बयान सामने आया है जिसमें वो कह रहीं हैं वो पापा से मिलना चाहतीं हैं और इसके लिए वो काफी जल्दी घर जाना चाहती हैं। बता दें कि टीना इस समय एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रहीं हैं और इस समय घर पर नहीं हैं।
टीना अहूजा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा है कि.. 'मैं आपको बता नहीं सकती हूं कि मैं कितनी ज्यादा खुश हूं। कोविड 19 एक खतरनाक वायरस है और इसको आपके या आपके करीबियों के पास नहीं होना चाहिए।

अगर ये आपके करिबीयिों के पास आता है तो उनको सेल्फ आइसोलेट करना चाहिए। खुशकिस्मती से पापा पूरी तरह से ठीक और फिट हो गए हैँ।
आप प्राणायाम और योगा करिए जिससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी।' गोविंदा की बेटी टीना का ये बयान काफी चर्चा में हैं और इससे पता चलता है कि गोविंदा अब पूरी तरह से सही हैं और फिर से काम करने के लिए तैयार हैँ।
इंडस्ट्री में गोविंदा अकेले स्टार नहीं है जो कि इस समस्य से पीड़ित थे। हाल ही में आमिर खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और परेश रावल जैसे सितारे भी इस वायरस की चपेट में आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











