#Shock: थियेटर खरीद कर फिल्म रिलीज़ करने को तैयार है सुपरस्टार...फिर भी FLOP!
गोविंदा की कमबैक फिल्म पर ग्रहण लग चुका है अगर सूत्रों की मानें तो कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर फिल्म को रिलीज़ करने की ज़िम्मेदारी नहीं ले रहा है और फिल्म एक बार फिर अटक गई है।
स्टारडम बड़ी ही अजीब सी चीज़ है। एक बार इसका नशा चढ़ जाए तो फिर लत लग जाती है। 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा पर भी यही असर दिखाई दे रहा है। अपनी कमबैक फिल्म आ गया हीरो से गोविंदा वापस अपना स्टारडम हासिल करने के सपने देख रहे हैं।
लेकिन फिलहाल तो फिल्म की रिलीज़ के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं और सबको पूछना पड़ सकता है कि कब आएगा हीरो। माना जा रहा है कि फिल्म की रिलीज़ डेट एक बार फिर बदली जा सकती है क्योंकि गोविंदा की कमबैक फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर नहीं मिल रहा है।

अब इसका पहला कारण तो ये है कि फिल्म पुराने तरीके से बनाई गई गोविंदा स्टाइल फिल्म है जिसे कोई नहीं देखने वाला। शायद गोविंदा फैन्स भी नहीं। वहीं फिल्म का प्लॉट, गाना और कॉमेडी तीनों ही एवरेज हैं। ऐसे में गोविंदा फिल्म में और क्या बचा।
माना जा रहा है कि फिल्म के लिए गोविंदा थियेटर खरीदने को तैयार हैं, प्रोड्यूसर को पैसा देने को तैयार हैं लेकिन फिल्हाल कोई भी फिल्म को खरीद नहीं रहा। जबकि गोविंदा डंके की चोट पर एलान कर चुके हैं कि फिल्म 17 मार्च को ही रिलीज़ करेंगे।
[#overconfidence: "अब मेरी हर फिल्म तो हिट नहींं हो सकती!"]
अब 17 मार्च को पहले ही ट्रैप्ड और मशीन जैसी फिल्में आ रही हैं। वहीं 10 मार्च को बदरीनाथ की दुल्हनिया और 24 मार्च को फिल्लौरी और अनारकली ऑफ आरा। ऐसे में गोविंदा को इंतज़ार करना पड़ सकता है। वरना फिल्म सुपरफ्लॉप होगी।
वैसे भी हाल ही में फिल्म को प्रमोट करने के लिए गोविंदा काफी अजीबोगरीब बातें कर चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications











