..................... Govinda’s Character In Rangeela Raja Is Inspired From Vijay Mallya? - Hindi Filmibeat

विजय माल्या के जीवन पर आधारित होगी गोविंदा की फिल्म रंगीला राजा ?

गोविंदा काफी समय से इस फिल्म इंड्स्ट्री में किसी बड़े धमाके के साथ नजर नहीं आए है। सलमान खान के साथ एक फिल्म पार्टनर मे गोविंदा ने जबरदस्त वापसी तो की थी पर उसके बाद वो कुछ खास नहीं कर पाए। बता दें कि निर्देशक पहलाज निहलानी गोविंदा के साथ एक फिल्म की बना रहे है जिसका नाम है रंगीला राजा।

आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और फिल्म का इंतजार कर रहे है। इस फिल्म की कहानी मशहूर बिजनेसमैन विजय माल्या के ऊपर फिल्माई जा रही है और गोविंदा विजय माल्या की तरह किरदार निभा रहे है ऐसी अफवाह है।

govinda, rangeela raja, pahlaj nihlani, गोविंदा, रंगीला राजा, पहलाज निहलानी

खबर है कि गोविंदा की ये फिल्म उनकी पहली फिल्मों की याद दिलाएगी क्योंकि गोविंदा पहले भी महिला के गेटअप में काफी धमाल मचाते थे और इसमे भी कुछ सीन ऐसे ही होने वाले है।

इस फिल्म का कैरेक्टर विजय माल्या से इंसपायर होगा ऐसी चर्चा चल रही है। ये भी बात सुनने में आ रही है कि फिल्म के कुछ सीन और उसके गाने विजय माल्या के कार्ड और कैलेंडर से लिए जाएंगे और उनको उसी तरह से शूट किया जाएगा।

पहलाज निहलानी की बात करें तो पहले भी दोनो साथ में आकर धमाल मचा चुके है और एक बार फिर करीब 35 साल के बाद दोनो साथ में फिल्म करने जा रहे है।

गोविंदा को प्रमोट करते हुए निर्देशक ने शोला और शबनम के साथ आंखे जैसी फिल्मों में गोविंदा के साथ काम किया है। ये दोनो फिल्में काफी बड़ी हिट साबित हुए थी जबकि शोला और शबनम आज भी गोविंदा की सुपरहिट फिल्मों में शामिल है।

गोविंदा इस फिल्म में एक नहीं बल्कि कई रोल में नजर आने वाले है जिस कारण इस फिल्म में गोविंदा जान फूकने का काम करेंगें। गोविंदा एक ऐेसे एक्टर है जो किसी भी तरह के अभिनय और रोल को आसानी से निभा सकते है।

इस फिल्म की बात करें तो फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है और मुंबई के बाहरी इलाकों और करजात में शूट हुई है। एक और बात का खुलासा करते हुए पहलाज निहलानी कहते है कि वैसे तो गोविंदा का इस फिल्म डबल रोल है पर वो कई और कैरेक्टर मे नजर आने वाले है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X