..................... Govinda revealed Salman Khan requested him to leave Judwaa and hand it over to him - Hindi Filmibeat

सलमान ने मुझे आधी रात फोन कर के कहा अपनी फिल्म जुड़वा मुझे दे दो - गोविंदा

गोविंदा ने एक बार फिर एक विवादों से भरा इंटरव्यू दिया है। क्या आपको पता है कि 1997 की सुपरहिट फिल्म जुड़वा सलमान से पहले कौन कर रहा था? जी हां, गोविंदा। और ये फिल्म सलमान को कैसे मिली? फिल्म सलमान ने गोविंदा से मांगी और गोविंदा ने दे दी। गोविंदा ने ये इंटरव्यू हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को दिया है।

इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा, " शुरू शुरू में जब मैंने बहुत टॉप का पीरियड देखा तब बनारसी बाबू नाम की एक फिल्म बनी। वो फिल्म पहले नहीं बन रही थी। उस टाइम पे मैं जुड़वा कर रहा था। और किसी दिन सलमान ने मुझे फोन लगाया रात के 2 - 3 बजे और कहा कि चीची भईया आप कितनी हिट दोगे?"

govinda-revealed-salman-khan-requested-him-leave-judwaa-hand-it-over-to-him

"मैंने सलमान से पूछा कि क्यों क्या हुआ यार? वो बोले कि आप वो जो पिक्चर कर रहे हैं ना जुड़वा, वो बंद कर दीजिए। वो आप मुझे दे दीजिए। और डायरेक्टर भी आपको मुझे देना पड़ेगा। प्रोड्यूसर भी मैंने आपका ही ले लिया है साजिद नाडियाडवाला। तो वो चलती फिल्म वहां पे ठहरा दी गई और सलमान को दे दी गई।"

अब आज तक इस बात का ज़िक्र किसी ने कभी क्यों नहीं किया पता नहीं। लेकिन हाल फिलहाल में गोविंदा ने काफी लोगों के बारे में काफी अजीब बातें बोली हैं। यकीन ना हो तो देख लीजिए -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X