गोविंदा ने कहा- ''मैं हॉलीवुड फिल्म अवतार कर लेता तो यहां के प्रोड्यूसर सड़क पर आ जाते..''
हाल ही में गोविंदा ने रिवील किया कि उन्हें हॉलीवुड फिल्म 'अवतार' ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दिया था। जाहिर है, गोविंदा के इस बयान पर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। अब टीवी रिएलिटी शो नच बलिए में आए गोविंदा ने कहा कि अगर वो अवतार को साइन कर लेते तो यहां बॉलीवुड के प्रोड्यूसर्स सड़क पर आ जाते।
गोविंदा ने कहा, लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि मुझे भी हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर आ सकते हैं।इसमें परेशान होने की बात नहीं है। मुझे बात को अपने तरीके से सामने रखना था और मैंने वही किया। मैं उनके विचारों की क़द्र करता हूं। मुझे इस बात से कोई आपत्ति नहीं है कि लोग कह रहे हैं, गोविंदा जैसा इंसान जेम्स कैमरून की फ़िल्म को कैसे ठुकरा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











