सुनीता आहूजा के बयानों पर गोविंदा का पलटवार, बोले- 'मेरे खिलाफ हो रही है साजिश, परिवार को बनाया जा रहा निशाना'

Govinda Sunita Ahuja controversy: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले काफी वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कभी तलाक की अफवाह और बीते दिनों तो सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर चीटिंग का भी आरोप लगा दिया था। अब इन आरोपों पर गोविंदा ने खुद सामने आकर जवाब दिया है।

Govinda Sunita Ahuja controversy

गोविंदा ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि वह अब तक इसलिए शांत थे क्योंकि उन्हें लगा था कि सच अपने आप सामने आ जाएगा। लेकिन उन्होंने माना कि आजकल चुप रहना कमजोरी समझ लिया जाता है। लोग सोच लेते हैं कि अगर कोई जवाब नहीं दे रहा, तो जरूर वही गलत होगा।

'मेरे खिलाफ साजिश हो रही है'

गोविंदा ने साफ कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश हो रही है। एक्टर का कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर उनकी इमेज खराब करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरी बात में उनके परिवार के लोग भी अनजाने में घसीटे जा रहे हैं। गोविंदा के मुताबिक, सुनीता को भी शायद यह अंदाजा नहीं है कि उन्हें इस मामले में मोहरा बनाया जा रहा है।

ज्यादा पॉपुलर होना भी बन जाता है परेशानी

गोविंदा ने कहा कि जब कोई कलाकार बहुत ज्यादा फेमस हो जाता है, तो उसे गिराने वाले भी खड़े हो जाते हैं। उन्होंने पुराने एक्सपीरिएंस को याद करते हुए बताया कि पहले भी उन पर झूठे आरोप लगाए गए थे, लेकिन बाद में सच सामने आ गया था और आरोप लगाने वाले खुद बेनकाब हो गए।

परिवार और बच्चों को लेकर चिंतित हैं एक्टर

गोविंदा ने कहा कि वह भगवान से यही दुआ करते हैं कि यह मुश्किल वक्त जल्द खत्म हो। उन्होंने अपने बच्चों का जिक्र करते हुए कहा कि वह नहीं चाहते कि इस सबका असर उनके परिवार पर पड़े। उन्होंने अपने परिवार से अपील की कि किसी भी बात को गलत तरीके से न समझें।

सालों पुराना रिश्ता

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं- बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा। इतने सालों बाद भी दोनों का रिश्ता मजबूत रहा है।

तलाक की खबरों को पहले ही नकार चुके हैं

साल 2024 में गोविंदा उस वक्त चर्चा में आए थे, जब गलती से उनकी रिवॉल्वर से गोली चल गई थी और वह घायल हो गए थे। इसके कुछ समय बाद ही तलाक की अफवाहें फैलने लगीं। हालांकि, गोविंदा और सुनीता दोनों ने साफ कहा था कि उनके बीच सब ठीक है और कोई भी उन्हें अलग नहीं कर सकता।

More from Filmibeat

Read more about: govinda sunita ahuja
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X